मुंबई
महाराष्ट्र में लगातार कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। अब महाराष्ट्र में 24 घंटों के दौरान 1008 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कोरोना से 26 नई मौतें दर्ज की गई हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 11506 पहुंच चुका है। अब तक राज्य में कोरोना वायरस के कारण 485 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मुंबई में अब तक 7625 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में 1879 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मुंबई में शुक्रवार को 95 कोरोना पॉजिटिव मरीज इलाज के बाद स्वास्थ्य हो गए, धीरे-धीरे स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
मुंबई में नहीं थम रहा आंकड़ा
नगर निगम ग्रेटर मुंबई की ओर से बताया गया है कि सिर्फ मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 751 नए मामले सामने आए हैं और 5 लोगों की मौत हुई है। इस प्रकार सिर्फ मुंबई में ही कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7625 हो चुकी है। मुंबई शहर में ही कोरोना के चलते 295 लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में रेड जोन जिले बढ़े, ग्रीन जोन जिले हुए कम, देखें पूरी लिस्ट
'कोरोना टेस्ट ऑन वील्स': कोरोना की जांच के लिए बीएमसी ने बनाई स्पेशल बस
रेड जोन जिले बढ़े
कोरोना संक्रमितों की लिस्ट के आधार पर उसे रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में रखा गया है। महाराष्ट्र के 36 जिलों में से पिछली बार की तुलना में रेड जोन की संख्या 11 से बढ़कर 14 तक पहुंच गई है। वहीं ग्रीन जोन की संख्या 9 से कम होकर 6 तक पहुंची है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी जिले हैं, जो पहले रेड जोन में थे और वहां मरीजों की संख्या में हुई कमी के बाद इन्हें ऑरेंज जोन में डाल दिया गया है।
महाराष्ट्र में लगातार कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। अब महाराष्ट्र में 24 घंटों के दौरान 1008 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कोरोना से 26 नई मौतें दर्ज की गई हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 11506 पहुंच चुका है। अब तक राज्य में कोरोना वायरस के कारण 485 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मुंबई में अब तक 7625 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं।