ऐपशहर

Virar Hospital Fire: मुंबई के कोविड अस्पताल में आधी रात लगी भीषण आग, ICU में 13 मरीजों ने तोड़ा दम

मुंबई के विरार में स्थित विजय बल्लभ अस्पताल में आग लगने से घटना से 13 लोगों की मौत हो गई। कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस से लेकर फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 23 Apr 2021, 8:56 am
मुंबई के विरार में स्थित विजय बल्लभ अस्पताल में आग लगने से घटना से 13 लोगों की मौत हो गई। कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस से लेकर फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। तस्वीरों में देखिए मंजर...
नवभारतटाइम्स.कॉम fire tragedy in icu ward of covid hospital in virar mumbai 12 died
Virar Hospital Fire: मुंबई के कोविड अस्पताल में आधी रात लगी भीषण आग, ICU में 13 मरीजों ने तोड़ा दम


कोरोना हॉस्पिटल में आग से 13 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अस्पताल में आग लगने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जब अस्पताल में आग लगी उस समय आईसीयू वार्ड में 17 लोग मौजूद थे।

विरार के विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने के बाद का हाल

शॉर्ट सर्किट बना आग लगने का कारण

आग लगने की घटना के पीछे प्रारंभिक कारण शॉट-सर्किट होना बताया जा रहा है। घटना के कारण का सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

अस्पताल के बाकी मरीजों को शिफ्ट किया गया

घटना के फौरन बाद फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। अस्पताल के बाकी मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।

विरार में विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की मौत हो गई

एक महीने के अंदर ऐसी तीसरी घटना

महराष्ट्र में एक महीने के अंदर किसी अस्पताल में हादसे की यह तीसरी घटना है। इनमें से दो राजधानी मुंबई में ही है। मुंबई के भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल में आग के बाद मॉल की तीसरी मंजिल पर मौजूद सनराइज अस्पताल भी चपेट में आ गया था। अस्पताल में भर्ती 10 मरीजों की मौत हो गई थी। वहीं हाल ही में नासिक के हॉस्पिटल में ऑक्सिजन लीक होने की वजह से 24 मरीजों की मौत हो गई थी।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर