विसं, मुंबई: कलवा के न्यू शिवाजी नगर परिसर में रविवार सुबह रसोई गैस सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण एक घर में आग लग गई। इस घटना में परिवार के चार लोग झुलस गए।
मिली जानकारी के अनुसार, कलवा के न्यू शिवाजी नगर इलाके में रहने वाले रघुनाथ पाटील के घर में रविवार सुबह गैस लीक हुई। फिर आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई। आग में रघुनाथ पाटील (उम्र 55) उनकी पत्नी संपदा (उम्र 50), बेटी रोहिणी (उम्र 25) और बेटा रोहन (उम्र 22) यह चारों लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।