मुंबई, 16 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने राज्य के उत्तरी हिस्सों और कोंकण क्षेत्र में बाढ़ के हालात पर चर्चा के लिये शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। यहां जारी एक बयान के अनुसार पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख बालासाहेब थोराट, कार्यकारी अध्यक्षों बासवराज पाटिल, यशोमति ठाकुर, नितिन राउत और मुजफ्फर हुसैन ने नयी दिल्ली में सोनिया से मुलाकात कर उन्हें राज्य के बाढ़ के हालात की जानकारी दी। बयान के मुताबिक कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल भी बैठक में मौजूद थे। पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर और कोल्हापुर जिलों समेत पुणे क्षेत्र में बाढ़ में मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 51 हो गई। इस क्षेत्र में अगस्त के पहले सप्ताह में मूसलाधार बारिश हुई थी।
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने बाढ़ पर चर्चा के लिये सोनिया गांधी से मुलाकात की
मुंबई, 16 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने राज्य के उत्तरी हिस्सों और कोंकण क्षेत्र में बाढ़ के हालात पर चर्चा के लिये शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। यहां जारी एक बयान के अनुसार पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख बालासाहेब थोराट, कार्यकारी अध्यक्षों बासवराज पाटिल, यशोमति ठाकुर, नितिन राउत और मुजफ्फर हुसैन ने नयी दिल्ली में सोनिया से मुलाकात कर उन्हें राज्य के बाढ़ के हालात की जानकारी दी। बयान के मुताबिक कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल भी बैठक में मौजूद थे। पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर और कोल्हापुर जिलों समेत पुणे क्षेत्र में बाढ़
भाषा 16 Aug 2019, 6:05 pm