ऐपशहर

और हमेशा के लिए एक हो गए मेगन और हैरी

अमेरिकी ऐक्ट्रेस मेगन मार्कल (36) और ब्रिटिश रॉयल प्रिंस हैरी (33) शादी के बंधन में बंध गए। शनिवार को लंदन के विंडसर महल के सेंट जॉर्ज चर्च में अपने ...

Navbharat Times 20 May 2018, 8:30 am

एजेंसी, लंदन:

अमेरिकी ऐक्ट्रेस मेगन मार्कल (36) और ब्रिटिश रॉयल प्रिंस हैरी (33) शादी के बंधन में बंध गए। शनिवार को लंदन के विंडसर महल के सेंट जॉर्ज चर्च में अपने रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में इस जोड़े ने जीवनभर साथ रहने की कस्में खाईं। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली मेगन की यह दूसरी शादी है। इस रॉयल वेडिंग में क्या कुछ खास रहा, जानते हैं :

मेगन बनीं डचेज ऑफ ससेक्स

शादी के बाद मेगन को डचेज ऑफ ससेक्स कहा जाएगा/ वहीं, प्रिंस हैरी ड्यूक ऑफ ससेक्स होंगे। परंपरा के अनुसार, महारानी अपने शाही परिवार के पुरुष सदस्यों को उनके विवाह के मौके पर एक उपाधि देती हैं।

ड्रेस की खासियत

53 कॉमनवेल्थ देशों की नुमाइंदगी करते हुए इतने ही फूल दुल्हन के नकाब में कढ़े हुए थे।

5 मीटर लंबी थी दुल्हन की ड्रेस, ब्रिटिश डिजाइनर क्लेर वेट केलर ने तैयार किया था इसे।

1932 में बना क्वीन मेरी का टियरा पहना था दुल्हन ने ड्रेस के साथ।

डायना का अहसास

वेन्यू की सजावट में इस्तेमाल सफेद फूलों से लेकर, दुल्हन की रिंग के हीरों तक में प्रिंस हैरी ने अपनी मरहूम मां प्रिसेज डायना की पसंद को शामिल किया।

पिता की जगह ससुर

आमतौर पर दुल्हन शादी के वेन्यू पर पिता के साथ आती है मगर मेगन के लिए यह रस्म ससुर प्रिंस चार्ल्स ने निभाई।

मेहमानों में खास

शादी में हॉलिवुड हस्तियों से लेकर रॉयल परिवारों के लोग शामिल थे। सबसे ज्यादा ध्यान खींचा फुटबॉलर डेविड बेकहम ने। वहीं, मेगन की खास दोस्त टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स का वरसाचे आउटफिट भी चर्चा में रहा। ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी ग्रे रंग की ड्रेस में गजब ढा रही थीं।

सबसे महंगी शादी

268 करोड़ सिर्फ सुरक्षा इंतजाम का खर्च

88 लाख रुपये के फूलों से सजावट

45 लाख रुपये का था वेडिंग केक

600 मेहमान हुए शामिल

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर