मुंबई, छह नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र भारतीय पुलिस सेवा संघ ने बुधवार को दिल्ली में तीस हजारी और साकेत अदालतों में पुलिस कर्मियों पर हाल में हुए हमलों की निंदा की। एक अधिकारी ने बताया कि संगठन ने ओल्ड काउंसिल हॉल में एक विशेष बैठक आयोजित की, जिसमें पुलिस कर्मियों पर हुए हमलों को लेकर चर्चा की गई और घटनाओं की निंदा में एक प्रस्ताव पारित किया गया। अधिकारी ने बताया कि संघ दिल्ली पुलिस के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है और अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने और कानून राज को बनाए रखने के लिए केंद्रीय भारतीय पुलिस सेवा संघ की कार्रवाई का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि संघ का मानना है कि कानून का शासन हर समय रहना चाहिए, और सभी बिना किसी डर और पक्षपात के उचित न्याय पाने के हकदार हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में हुई इन दोनों घटनाओं को लेकर दिल्ली पुलिस के कर्मियों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया।
मुंबई पुलिस के कर्मियों ने दिल्ली में पुलिस कर्मियों पर हमले की निंदा की
मुंबई, छह नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र भारतीय पुलिस सेवा संघ ने बुधवार को दिल्ली में तीस हजारी और साकेत अदालतों में पुलिस कर्मियों पर हाल में हुए हमलों की निंदा की। एक अधिकारी ने बताया कि संगठन ने ओल्ड काउंसिल हॉल में एक विशेष बैठक आयोजित की, जिसमें पुलिस कर्मियों पर हुए हमलों को लेकर चर्चा की गई और घटनाओं की निंदा में एक प्रस्ताव पारित किया गया। अधिकारी ने बताया कि संघ दिल्ली पुलिस के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है और अपराधियों
भाषा 6 Nov 2019, 10:25 pm