ऐपशहर

सिंगल

40 लाख के मांडुल सांप के साथ गिरफ्तारनिसं, ठाणे: मांडुल नामक दुर्लभ प्रजाति के सांप की तस्करी करने वाले युवक को ठाणे पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ...

Navbharat Times 15 May 2019, 8:30 am

40 लाख के मांडुल सांप के साथ गिरफ्तार

निसं, ठाणे: मांडुल नामक दुर्लभ प्रजाति के सांप की तस्करी करने वाले युवक को ठाणे पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच की सेंट्रल यूनिट ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए इस्तियाक उर्फ जावेद अहमद शेख से सांप जब्त किया है। सांप की कीमत 40 लाख बताई गई है। पुलिस के अनुसार, इस प्रजाति के सांपों का उपयोग काला जादू और टोना-टोटका के लिए किया जाता है।

सेंट्रल क्राइम ब्रांच की यूनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल होनराव को अवैध रूप से सांप की बिक्री करने के लिए युवकों के आने की खबर लगी थी। उक्त खबर पर पुलिस टीम ने वन अधिकारियों के साथ शहर के वागले इस्टेट स्थित साठे नगर रोड नंबर 22 पर जाल बिछाकर ऑटो रिक्शा चालक इस्तियाक उर्फ जावेद अहमद शेख (38) को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने शेख के बैग से सांप को जब्त किया।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर