कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश की जनता नरेन्द्र मोदी सरकार से नाराज है और इसका असर लोकसभा चुनाव परिणामों में दिखेगा। प्रियंका ने अमेठी में कहा 'मैं जहां जहां भी जाती हूं, वहां लोग मोदी सरकार से नाराज नजर आते हैं। जितने भी गरीब, किसान, नौजवान और हर वह तबका जिसे इस सरकार ने दुख दिए हैं, उसने अपना मन दिखा दिया है।' उन्होंने कहा कि जनता ने यह दिखा दिया है कि उनका मन क्या कह रहा है और इसका असर इन चुनाव के नतीजों में दिखेगा। प्रियंका ने सोमवार को फुरसतगंज चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा, 'स्मृति ईरानी जनता से झूठ कह रही हैं कि राहुल अमेठी नहीं आते हैं। यहां के लोगों को सारी सचाई पता है। जनता यह भी जानती है कि किसके दिल में अमेठी है और किसके दिल में नहीं। चुनाव में बहुत से बाहरी लोग आ गए हैं।'अमेठी और रायबरेली की जनता ने कभी किसी से भीख नहीं मांगी ।' प्रियंका ने कहा 'आप इनको सिखाइये कि अमेठी और रायबरेली के लोग अपना सम्मान करते हैं, किसी के सामने भीख नहीं मांगते।
नतीजों में दिखेगी मोदी से जनता की नाराजगी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश की जनता नरेन्द्र मोदी सरकार से नाराज है और इसका असर लोकसभा चुनाव परिणामों में दिखेगा। ...
BHASHA 24 Apr 2019, 8:30 am