पालघर
महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में मराठा क्रांति मूक मोर्चा आंदोलन ने मुंबई से सटे पालघर में भी अपनी दस्तक दी, जिसमें बड़ा जन सैलाब देखने को मिला। मोर्चे में हजारों की संख्या में महिला तथा पुरुषों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारी पालघर के जीवन विकास हाईस्कूल से हाथों में अपनी मांगों से सज्ज तख्तियां व बैनर लेकर दो किलोमीटर पैदल मार्च कर के आर.एन. ग्राउंड पहुंचे।
मोर्चे में शामिल युवतियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी अभिजीत बांगर को सौंपा। बाद में आरएन ग्राउंड में मराठाओं को संबोधित करते हुए एक मराठा युवती ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सवाल किया कि कोपर्डी में बलात्कार का शिकार हुई लड़की अगर किसी राजनेता की बेटी होती तो क्या आरोपियों को सजा देने में इतना ही समय लगता?
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि कोपर्डी के बलात्कार तथा हत्या के आरोपियों को फांसी दी जाए तथा एक्ट्रोसिटी कानून का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, मराठाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाए तथा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू की जाए। मुंबई में शिवाजी का अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्मारक बनाया जाए।
मोर्चे को पालघर जिला मुस्लिम समाज तथा एपीजे अब्दुल कलाम सामाजिक संगठन ने भी नगरसेवक रईस खान,साजिद शेख,सलीम शेख,साजिद खतीब, की अगुवाई में अपने समर्थन का पत्र सौंपा। मोर्चे में शामिल भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दंगा निरोधक बल के साथ ही पुलिस 726 जवानों को पालघर के चप्पे चप्पे पर तैनात किया था।