हैदराबाद
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पार करके एक शख्स को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार में आ रहा ये शख्स उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार शख्स डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर जा रही एक कार के नीचे आ गया।
इस घटना की सारी तस्वीर पुलिस ने खुद ट्विटर पर शेयर की। पुलिस ने यह भी लिखा कि अगर बाइक सवार ने हेल्मेट लगाया होता तो वह इतनी बुरी तरह से घायल ना होता। हैदराबाद शहर के बीच यह दुर्घटना यहां के चिंटल इलाके में हुई। यहां तेज रफ्तार से जा रहे एक शख्स के सामने एक पदयात्री आ गया।
दौड़कर सड़क पार कर रहे शख्स से टक्कर
दौड़कर सड़क पार करने की कोशिश में यह शख्स बाइक सवार युवक से टकरा गया। घटना के बाद बाइक सवार दूसरी ओर की सड़क पर जा रही एक कार के नीचे आ गया। वहीं सड़क पार कर रहा शख्स भी गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया।
पुलिस ने लोगों से की अपील
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घायल युवक की गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। साइबराबाद पुलिस ने हादसे का वीडियो शेयर करते हुए लोगों से रैश ड्राइविंग ना करने और हेल्मेट पहनकर गाड़ी चलाने की अपील की है।
'हेल्मेट लगाने पर ना होता इतना नुकसान'
इस वीडियो पर ही कुछ यूजर्स ने पुलिस से पूछा कि क्या बाइक सवार युवक अब भी जीवित है? इसपर पुलिस ने रिप्लाई करते हुए कहा कि उसे गंभीर चोटें आई हैं। लेकिन अगर यह शख्स हेल्मेट लगाकर वाहन चला रहा होता तो उसे इतना नुकसान ना होता।