ऐपशहर

कश्मीर में महिलाओं के लिए स्पेशल बस सर्विस शुरू

मंगलवार को कश्मीर में महिलाओं के लिए स्पेशल बस सर्विस शुरू की गई। कश्मीर डिविजनल कमिश्नर असगर समून ने इसका शुभारंभ किया। महिलाओं के लिए चलाई गई यह स्पेशल बस श्रीनगर में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी।

पीटीआई 19 Apr 2016, 6:52 pm
श्रीनगर
नवभारतटाइम्स.कॉम women only bus service launched in kashmir
कश्मीर में महिलाओं के लिए स्पेशल बस सर्विस शुरू


मंगलवार को कश्मीर में महिलाओं के लिए स्पेशल बस सर्विस शुरू की गई। कश्मीर डिविजनल कमिश्नर असगर समून ने इसका शुभारंभ किया। महिलाओं के लिए चलाई गई यह स्पेशल बस श्रीनगर में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी।

महिलाओं के लिए यह खास सुविधा जम्मू-कश्मीर के राज्य परिवहन निगम की और निजी परिवहन संचालकों की तरफ से उपलब्ध कराई जा रही है। इसका संचालन शहर के कई रूटों पर किया जाएगा, जिनमें लाल चौक से हजरतबल, लाल चौक से सौरा और नौगाम रेलवे स्टेशन से लाल चौक जैसे रूट शामिल हैं।

सरकारी और निजी परिवहन, दोनों की तरफ से 3-3 बस दी जाएंगी। घंटे के हिसाब इन बसों को चलाया जाएगा। महिलाओं ने इस कदम का स्वागत किया है। फलक नाम की एक स्टूडेंट ने कहा कि यह सेवा समय की मांग थी, हम इसका स्वागत करते हैं।

दूसरी महिला यात्री शमीमा ने कहा कि सरकार को इस तरह की बसों की संख्या बढ़ानी चाहिए। चौबीसों घंटे महिलाओं के लिए स्पेशल बस चलनी चाहिए।

अगला लेख

Otherकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर