एसपी की लड़ाई के बाद पॉप्युलर हुए अखिलेशः सी-वोटर सर्व
उत्तर प्रदेश की राजनीतिक घमासान के बीच यादव परिवार की जंग में जनता और खासकर एसपी वोटरों के बीच अखिलेश यादव लगातार मजबूत होकर निकले हैं। विवादों के बीच पिछले एक महीने में एसपी के वोटरों के बीच अखिलेश यादव की लोकप्रियता और स्वीकार्यता दोनों बढ़ी है। सी-वोटर के इस सर्वे में सितंबर और फिर अक्टूबर में जब अखिलेश और शिवपाल के बीच लोकप्रियता को लेकर सवाल पूछा गया, तो इसमें अखिलेश को एक महीने के अंदर बढ़त मिलती दिखी। सितंबर में जहां 77.1% ने अखिलेश को पहली पसंद बताया था,तो वहीं कुनबे की कलह के बाद अक्टूबर में किए गए सर्वे में 83.1% ने उन्हें अपनी पहली पसंद बताया। सीएम पद के लिए भी अखिलेश अपने पिता मुलायम सिंह यादव से काफी आगे हैं। सितंबर महीने में जहां 66.7% लोगों ने उन्हें सीएम के तौर पर पहले नंबर पर रखा थी वहीं अक्टूबर में इसमें करीब 5% की बढ़त देखने को मिली और सीएम के तौर पर अखिलेश75.7% लोगों की पसंद बने। मुलायम सिंह सितंबर में सीएम के तौर पर 19.1% लोगों की पसंद थे लेकिन अक्टूबर में उनको बतौर सीएम 14.9% लोग ही समर्थन करते नजर आए।