हथेली में इन चिन्हों को देखकर जानिए कि कौन सा रोग घेर सकता है आपको
नवभारतटाइम्स.कॉम25 Jan 2018, 2:24 pm
1/10
हस्तरेखा विज्ञान: हथेली में यह निशान बताता है किस रोग से होंगे परेशान
हस्तरेखा विज्ञान में हाथ की रेखाओं को पढ़ने के कई तरीके बताए गए हैं। इन्हीं में से एक है बिंदु पठन। हथेली की अलग-अलग रेखाओं और पर्वतों पर बिंदी के समान छोटे-छोटे दाग धब्बे कई बार देखने को मिलते हैं। हस्तरेखा विज्ञान में इन बिंदुओं को देखकर व्यक्ति को होने वाले रोग के बारे में बताया गया है...
2/10
शुक्र क्षेत्र में बिंदु हो तो
यदि व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत पर कोई बिंदु दिखाई तो उसे काने वाले समय में कान से संबंधित कोई रोग हो सकता है।
3/10
जीवन रेखा पर लाल बिंदु होने पर
यदि आपकी जीवन रेखा पर लाल रंग का बिंदु है तो आप आंतों के बुखार से घिर सकते हैं।
4/10
मस्तक रेखा पर हो कोई निशान
यदि आपकी हथेली में मस्तक रेखा पर किसी प्रकार का कोई निशान है तो आपको बहरापन हो सकता है।
यदि आपकी हृदय रेखा पर बिंदु है तो आपको जीवन में आगे चलकर हर्ट की समस्या हो सकती है।
6/10
बुध पर्वत पर हो बिंदु का निशान
यदि आपके हाथ में बुध पर्वत पर किसी बिंदुनुमा कोई धब्बा हो तो आपको पित्त संबंधी बीमारी के साथ ही बुखार भी आ सकता है।
7/10
चंद्र पर्वत पर बिंदु हो तो
चंद्र पर्वत पर निशान होने पर जातक का कभी भी हाइड्रोसिल का ऑपरेशन हो सकता है।
8/10
शनि पर्वत पर निशान का यह है अर्थ
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में शनि पर्वत पर निशान है तो उसे दांत से संबंधित कोई रोग हो सकता है।
9/10
जब बिंदु हो इन स्थानों पर तो होगा शुभ
यदि आपके अंगूठे की जड़ में गोलाई वाली दो रेखाओं के बीच बिंदु का होना शुभ माना जाता है। हस्तरेखा विश्लेषकों ने ऐसे व्यक्ति को दिव्यदृष्टि से युक्त माना है।
10/10
कनिष्ठा पर बिंदु हो तो
यदि कनिष्ठा उंगली पर बिंदु हो तो व्यापार में सफलता मिलती है।