A Young Man From Andhra Pradesh Has Claimed That Movie Actress Aishwarya Is His Mother
खुद को ऐश्वर्या राय का बेटा बता रहा है यह लड़का
नवभारतटाइम्स.कॉम11 Oct 2018, 11:14 am
1/7
ऐश्वर्या के साथ रहना चाहता है यह लड़का, अजीब है वजह!
बॉलिवुड सितारों को लेकर अक्सर कुछ न कुछ ऐसा सुनने को मिल ही जाता है, जिसपर यकीन करना बेहद मुश्किल हो। कुछ ऐसी ही खबर ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर सामने आ रही है, जहां एक लड़का खुद को ऐश्वर्या का बेटा बता रहा है। (साभार: misskyra)
2/7
आंध्र के लड़के ने कही चौंकाने वाली बात
ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम इस अजीब विवाद से जुड़ा है, जिसमें साउथ के एक लड़के का दावा है कि ऐश्वर्या उनकी मां हैं। दरअसल आंध्र-प्रदेश के रहने वाले एक लड़के ने दावा किया है कि ऐश्वर्या उनकी मां हैं।
3/7
कहा, IVF टेक्नॉलजी के जरिए हुआ जन्म
विशाखापट्नम के रहने वाले संगीत कुमार का कहना है कि उनका जन्म लंदन में IVF टेक्नॉलजी के जरिए हुआ था और दो साल तक ऐश्वर्या की मां वृन्दा राय और पिता कृष्णराज राय ने ही उन्हें पाला है।
4/7
यह लड़का, जो खुद को बता रहा है ऐश्वर्या राय का बेटा
29 साल के संगीत का आरोप है कि उनके पिता एदिवेलु रेड्डी उन्हें विशाखापट्नम ले आए और तब से वह वहीं रह रहे हैं।