First Look Of Movie Badrinath Ki Dulhania Revealed
देखें, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में वरुण और आलिया का फर्स्ट लुक
नवभारतटाइम्स.कॉम9 Nov 2016, 10:01 am
1/5
देखें, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में वरुण और आलिया का फर्स्ट लुक
सुपर डुपर हिट फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के बाद वरुण धवन और आलिया भट्ट एक बार फिर 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में रोमांस करते नज़र आएंगे। दोनों सितारे इन दिनों सिंगापुर में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
2/5
देखें, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में वरुण और आलिया का फर्स्ट लुक
डायरेक्टर करन जौहर ने फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों सिंपल आउटफिट काफी आकर्षक नज़र आ रहे हैं।
3/5
देखें, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में वरुण और आलिया का फर्स्ट लुक
आलिया की एक सिंगल तस्वीर भी है, जिसमें वह 'बद्रीनाथ' के सपनों में खोई हुई नज़र आ रही हैं। पहली बार पर्दे पर आलिया नोज़ रिंग में नज़र आ रही हैं और यह अंदाज़ उनपर खूब जंच भी रहा है। ऐसा लग रहा है कि आलिया का यह अवतार 'ऐ दिल है मुश्किल' की अनुष्का से प्रेरित हो।
4/5
देखें, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में वरुण और आलिया का फर्स्ट लुक
फिल्मफेयर को दिए अपने इंटरव्यू में वरुण धवन ने कहा था कि 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' कोई सीक्वल नहीं, बल्कि सेकंड इंस्टॉलमेंट है। यह फिल्म झांसी के बद्रीनाथ और उसकी दुनिया पर बेस्ड है।'