Malaika Arora ने बीती रात वर्ली के Opa Kipos में शानदार डिनर पार्टी रखी, जहां सितारों की चकाचौंध से पूरा माहौल जगमगा उठा। इस पार्टी में मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, उनकी बहन अंशुला, गौरी खान, बेटा अरहान, फरहा खान जैसे कई सिलेब्रिटीज़ शामिल हुए।
यूं तो मलाइका खुद इतनी ग्लैमरस हैं जिनके सामने हर सितारा अक्सर फीका नजर आता है, लेकिन इस बारे पार्टी में कोई और भी था जो सबका अट्रैक्शन बना रहा।
मलाइका अरोड़ा ने कैमरे के सामने ढेरों खूबसूरत पोज दिए और उनका हर अंदाज दिलकश नजर आया।
इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का बेटा अरहान भी पहुंचा। कैमरे के सामने अरहान ने भी दिए पोज़।
हालांकि, वहां सभी को इंतजार था अर्जुन कपूर का। लोग देखना चाहते थे कि गर्लफ्रेंड मलाइका की इस पार्टी में अर्जुन का कैसा अंदाज दिखने वाला है।
मलाइका ने इतराते हुए न जाने कितने अलग-अलग पोज कैमरे के सामने दे डाले।
अर्जुन कपूर ही नहीं मलाइका की इस जिनर पार्टी का हिस्सा एक्टर की बहन अंशुला कपूर भी बनीं।
हालांकि, सितारों से भरी इस महफिल में जिस सिलेब्रिटीज़ पर हर किसी की नजरें थम गईं वह कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान थीं।
बॉलीवुड की इन बेस्ट फ्रेंड्स एकसाथ कैमरे के सामने दिखीं। इस पार्टी में गौरी खान के साथ महीप कपूर और सीमा खान भी साथ पोज देती दिखीं।
अंशुला की ढेर सारी तस्वीरें सामने आई हैं। पार्टी में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला भी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी रहीं।
इस डिनर पार्टी मे मलाइका अरोड़ा की क्लोज फ्रेंड में से एक सोफी चौधरी भी नजर आईं।
सोफी चौधरी ने कैमरे के सामने कई दिलकश पोज़ दिए।
संजय कपूर और उनकी वाइफ महीप कपूर कैमरे के सामने पोज देते आए नजर।
फराह खान और गौरी खान एकसाथ कैमरे में हुईं कैप्चर।
शाहरुख खान की वाइफ गौरी भी मलाइका की अच्छी दोस्तों में गिनी जाती हैं।
फराह खान और गौरी खान कैमरे के सामने पाउट देती दिखीं।
बता दें कि यह पार्टी मलाइका ने एक खास वजह से रखी थी। दरअसल मलाइका एक्सेसरीज ब्रैंड Ahikoza की इनवेस्टर बनी हैं और उन्होंने नम्रता कराड से हाथ मिलाया है। इसी खास मौके को उन्होंने अपनों के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया।
मलाइका की इस डिनर पार्टी में उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी हसबैंड के साथ नजर आईं।