बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कल्कि केकला ने हाल ही में बताया था कि वह प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद क्लिक लगातार इंस्टाग्रांम पर अपनी बेबी बंप वाली तस्वीरें शेयर कर रही हैं। कल्कि इन तस्वीरों में न सिर्फ बिल्कुल फिट नजर आ रही हैं, बल्कि काफी ग्लैमरस और सेक्सी भी दिखाई दे रही हैं।
कल्कि ने कुछ दिन पहले ही बताया है कि वह अपने बॉयफ्रेंड Guy Hershberg के बच्चे की मां बनने वाली हैं।
कल्कि अपनी प्रेग्नेंसी को खूब इंजॉय कर रही हैं। बेबी बंप के साथ भी वह बिल्कुल फिट दिख रही हैं। कल्कि की ये तस्वीरें होने वाली मांओं के लिए इंस्पिरेशन हैं।
कुछ दिन पहले ही एक इवेंट में जब करीना कपूर कल्कि से मिलीं तो उनकी बॉडी को देखकर हैरान रह गईं।
कल्कि को देखकर करीना ने कहा कि जब वह प्रेग्नेंट थीं तो गाय जैसी दिखती थीं।
अगर आप प्रेग्नेंट हैं और आपको लगता है कि फेस्टिव सीजन में आप अपने मनपसंद कपड़े नहीं पहन सकती हैं तो कल्कि की ये तस्वीरें आपके लिए प्रेरणा हैं।
कुछ दिन पहले कल्कि ने अपने बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें शेयर करके अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल किया था।
कल्कि की डिलिवरी दिसंबर में एक्सपेक्टेड है। कल्कि ने कहा है कि वह वॉटर बर्थ से बच्चे को जन्म देना चाहती हैं।
कल्कि ने इससे पहले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप से शादी की थी। लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों अलग हो गए थे। कल्कि की प्रेग्नेंसी पर अनुराग ने उन्हें अपनी शुभकामएं दी थी।
कल्की की इन तस्वीरों को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।