मेहंदी की रस्म के बाद अब सोनम कपूर की संगीत सेरिमनी का इंतजार है। सेरिमनी से पहले उनके घर पर हो रही तैयारियों की तस्वीरें सामने आई हैं। देखिए, तैयारियों में कैसे व्यस्त हैं सभी लोग...
सोनम के संगीत की खासी चर्चा है। बॉलिवुड के कई दिग्गज सिलेब्रिटी इसमें परफॉर्म करने वाले हैं। इससे पहले उनके रिहर्सल की तस्वीरें भी सामने आई थीं।
मेहमानों के स्वागत के लिए घर में ताजे फूलों से डेकोरेशन किया जा रहा है।
थोड़ी ही देर में घर में संगीत का जश्न शुरू होगा। फैन्स को भी उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।
इन तैयारियों के बीच ही पारंपरिक तैयारियां भी की जा रही हैं। रस्मों के लिए जरूरी सामान भी लगातार अनिल के घर पहुंचाए जा रहे हैं।
परिवार के सदस्यों के साथ अन्य लोग भी अनिल कपूर के घर पर शादी की तैयारियों में जुटे हैं। बता दें कि सोनम की शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी।
संगीत सेरिमनी से पहले सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कुछ इस तरह व्यस्त दिखे।
हर्षवर्धन की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' आने वाली है। लेकिन फिलहाल वह सोनम की शादी में व्यस्त हैं।
शादी के घर में पीले फूलों की सजावट न हो तो क्या सजावट। मेहमानों के आने से पहले घर को फूलों से सजाने की कवायद जारी है।
रविवार को अनिल के घर में मेहंदी की रस्में पूरी की गई थीं और अब यह घर संगीत के मेहमानों का इंतजार कर रहा है।
इसी बीच शगुन के सामान और गिफ्ट्स का आना जाना भी लगा हुआ है।
इन सामानों को मैनेज करने में अनिल कपूर के घर पर उनके तमाम कर्मचारी लगे हुए हैं।
बता दें कि सोमवार देर शाम सोनम के संगीत का कार्यक्रम शुरू होगा और इसमें करण जौहर समेत कई सिलेब्रिटीज परफॉर्म करने वाले हैं। इससे पहले वरुण धवन और जैकलिन फर्नांडिस को भी रिहर्सल के लिए अनिल के घर पर देखा गया था।