Budget 2018 Ten Things On Which Arun Jaitley Can Focus
इन 10 मुद्दों पर केंद्रित हो सकता है बजट 2018
नवभारतटाइम्स.कॉम9 Oct 2018, 12:31 pm
1/11
बजट 2018: इन 10 चीजों पर रहेगा फोकस
वित्तमंत्री अरुण जेटली एक फरवरी को बजट 2018 पेश करने वाले हैं। लगातार पांचवी बार बजट पेश कर रहे जेटली के पास इस बार करने को ज्यादा कुछ नहीं होगा, क्योंकि इनडायरेक्ट टैक्स जीएसटी में समाहित हो चुका है। उसे अब जीएसटी काउंसिल तय करती है। ऐसे में बजट का मुख्य आकर्षण डायरेक्ट टैक्स पर होगा। इसके साथ बाकी किन चीजों पर सरकार फोकस कर सकती है जानिए-
2/11
गरीब और वंचित
वित्तमंत्री इस बजट में मध्य वर्ग और उससे निचले वर्ग का खास ध्यान रख सकते हैं। इसके लिए किफायती घर, स्वास्थय सेवाएं और सामाजिक सुरक्षा पर जोर दिया जा सकता है।
3/11
किसान, कृषि विभाग
भारत में 48.9 प्रतिशत लोग खेती या फिर कृषि से जुड़े काम करके अपना गुजारा कर रहे हैं। जीडीपी में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी उनकी भी होती है। इसको देखते हुए सरकार किसानों की आय किसी तरह दोगुनी करने का प्लान दे सकती है।
4/11
इन्फ्रास्ट्रक्चर
2019 लोकसभा चुनाव का ध्यान रखते हुए सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी जोर देगी। जानकारों की मानें तो सरकार इसके आवंटन को पचास प्रतिशत तक बढ़ा सकती है।