अब तक यह माना जा रहा था कि लंदन स्थित 1.55 बिलियन डॉलर (करीब 95 अरब रुपए) की कीमत वाला शाही महल बकिंघम पैलेस ही दुनिया का सबसे महंगा मकान है। लेकिन, लंदन में ही स्थित अन्य मकान ने इसको पीछे छोड़ दिया है। आइये जानते हैं दुनिया के कुछ अन्य महंगे मकानों के बारे में...
2/11
केंसिंगटन पैलेस गार्डेन्स
केंसिंगटन पैलेस गार्डेन्स
यह मकान लंदन के उस इलाके में स्थित है जहां अरबपतियों के मकान हैं। केसिंगटन पैलेस गार्डेन्स कभी वहां के राजकुमारों और राजकुमारियों की रिहाइश हुआ करती थी और वे अब भी हैं। दुनिया के दसवें सबसे महंगे मकान के मालिक रूस के अरब पति और चेल्सिया फुटबॉल क्लब के मालिक का रिट्जी रेजिडेंस यहीं स्थित है जिसकी कीमत 140 मिलियन डॉलर यानी 8.64 अरब है।
3/11
सेवन द पिनेकल
सेवन द पिनेकल
कई तरह का धंधा (रीयल एस्टेट डिवेलपर, रेकॉर्ड प्रोडयूसर, सॉन्ग राइटर और टिंबर के बड़े व्यापारी) करने वाले टिम ब्लिक्सेथ और उनकी पत्नी एडरा मोंटाना स्थित दुनिया के नौवें सबसे महंगे मकान के मालिक हैं। इस मकान की कीमत 155 मिलियन डॉलर करीब 10 अरब रुपए है।
4/11
हार्स्ट कासल
हार्स्ट कासल
यह दुनिया का आठवां सबसे महंगा मकान है।इसकी कीमत 191 मिलियन डॉलर यानी करीब 11 करोड़ रुपए है। न्यूजपेपर मुगल विलियम रंडोल्फ हार्स्ट के ट्रस्टियों का इस पर कब्जा है। इसे हेरिटेज और टूरिस्ट साइट माना जाता है।
वुडसाइड, कैलिफोर्निया स्थित एलिसन एस्टेट को दुनिया के सातवें सबसे महंगे मकान होने का खिताब हासिल है। इसकी कीमत करीब 200 मिलियन डॉलर यानी करीब 12 अरब रुपए है। ओरेकल लॉर्डस की सह-संस्थापक और चेयरमैन लैरी एलिसन 23 एकड़ में फैली इस संपत्ति के मालिक हैं।
6/11
मित्तल मैंशन, यूके
मित्तल मैंशन, यूके
दिग्गज भारतीय स्टील व्यापारी लक्ष्मी मित्तल की यह रिहाइश 222 मिलियन डॉलर यानी 13 अरब 69 करोड़ रुपए की होने का साथ दुनिया के महंगे मकानों में छठे नंबर पर है।
7/11
फोर फेअरफील्ड पॉन्ड
फोर फेअरफील्ड पॉन्ड
न्यू यॉर्क स्थित यह मकान दुनिया का पांचवां सबसे महंगा मकान है और इसकी कीमत 248.5 मिलियन डॉलर यानी 15.33 अरब रुपए है। इस मकान के मालिक अमेरिकी निवेशक इरा रेनर्ट हैं।
8/11
विला लेओपोला
विला लेओपोला
यह दुनिया का चौथा सबसे महंगा मकान है जिसकी कीमत 750 मिलियन डॉलर यानी 46.30 अरब रुपए है। कभी यह बेल्जियम के किंग लेओपोल्ड की रानी का मकान हुआ करता था। किंग की 1909 में मौत के बाद इसे खाली कराया गया। अब इसकी मालिक ब्राजील की परोपकारी महिला और विधवा लिली साफरा है।
9/11
एंटिलिया
एंटिलिया
1 बिलियन डॉलर यानी 61.73 अरब रुपए के दुनिया के तीसरे सबसे महंगे मकान के मालिक भारतीय अरबपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी हैं।
10/11
बकिंघम पैलेस
बकिंघम पैलेस
लंदन स्थित इस मकान की कीमत 1.55 बिलियन डॉलर यानी करीब 95 अरब रुपए है। यह दुनिया का दूसरा सबसे महंगा मकान है।
11/11
17 अपर फिलिमोर गार्डन्स
17 अपर फिलिमोर गार्डन्स
केंसिंगटन में स्थित 17 अपर फिलिमोर गार्डेन्स के मालिक यूक्रेन की एलिना फ्रांचुक है। यह दुनिया का सबसे महंगा मकान है और इसकी कीमत बकिंघम पैलेस से 30 मिलियन डॉलर या 1.85 अरब रुपए ज्यादा है।