बॉलीवुड के सबसे नामी और अमीर फिल्ममेकर्स में से एक करण जौहर 50 साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर उन्होंने मुंबई में एक बड़ी पार्टी थ्रो की है, जिसमें कई नामी चेहरे हिस्सा लेते दिखाई देंगे। इस पार्टी की पहली तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें सबसे पहले करण जौहर ही दिखाई दे रहे हैं। (सभी तस्वीरें: योगेन शाह)
अपने जन्मदिन पर करण का चिरपरिचित फ्लैम्बॉइअन्ट लुक देखने को मिला। उन्होंने ऐसे कपड़े पहने थे, जिनमें उन्हें दूर से ही पहचान लिया जाए।
फिल्ममेकर ने ग्रीन कलर का शिमरी कोट पहना था, जो ओवरसाइज्ड स्टाइल में थे। इसमें फ्रंट में बटन्स देते हुए नॉच्ड लैपल्स डाले गए थे।
इसके साथ करण ने ब्लैक कलर की पैंट्स पहनी थी, जिसके ऊपर वह क्लासिक वाइट शर्ट और ब्लैक बो-टाइ पहने दिखे।
शाइनी ऑक्सफोर्ड शूज की जगह करण जौहर ने वेलवेट फिनिश वाले हील्ड बूट्स पहने थे। ये उनके कपड़ों के साथ परफेक्ट मैच लग रहे थे।
करण ने चेहरे पर मेकअप करवाया था तो वहीं आंखों पर टिंटिड शेड्स लगे देखे जा सकते थे।
अपनी बर्थडे पार्टी में पहुंचे पपराजी के लिए करण जौहर बैक टू बैक पोज देते दिखे। इनमें उन्होंने अपना लुक जमकर फ्लॉन्ट किया।
वैसे आपको बता दें कि एक रात पहले भी करण ने पार्टी दी थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त शरीक हुए थे।