Lifestyle Sonam Kapoor Looks Royal In White Saree And Pearl Kundan Jewellery Of Her Mother And Mother In Law
रॉयल लुक के लिए सोनम कपूर ने पहने मां के झुमके और सास का नेकलेस
नवभारतटाइम्स.कॉम5 Feb 2020, 4:17 pm
1/7
मां के झुमके और सास के नेकलेस से सोनम कपूर ने पाया रॉयल लुक
सोनम कपूर अपने हाई क्लास फैशन के लिए जानी जाती हैं। चाहे रेड कार्पेट हो या फिर कोई फंक्शन वह हमेशा उम्दा स्टाइल में नजर आती हैं। इस बार भी उनका यही अंदाज अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा के वेडिंग रिसेप्शन में दिखा। इस बार उन्होंने अपने लुक को क्लासिक और रॉयल रखा था जिसके लिए उन्होंने अपनी मां और सास की जूलरी यूज की थी।
2/7
वाइट साड़ी पर गोटा वर्क
सोनम ने वेडिंग रिसेप्शन के लिए वाइट साड़ी चुनी थी। इस पर गोल्डन गोटा वर्क किया गया था। पल्ले को भरा हुआ लुक देने के लिए उस पर गोल्डन बॉर्डर और सीक्वेंस वर्क भी किया गया था। यह साड़ी गुड अर्थ इंडिया ब्रैंड की थी।
3/7
बोल्ड आईलाइनर से हाइलाइट की आंखें
इस लुक के साथ सोनम के बालों को लाइट वेव्स में स्टाइल किया गया था। मेकअप को नैचरल टोन का रखते हुए आंखों को हाईलाइट किया गया था। इसके लिए बोल्ड ब्लैक आईलाइनर यूज किया गया। सोनम की हेयरस्टाल और मेकअप नम्रता सोनी ने किया था।
4/7
मां और सास की जूलरी
नेकलेस की बात करें तो यह पर्ल और कुंदन का हेवी नेकपीस सोनम की सास प्रिया आहूजा का है। वहीं बड़े और बेहद खूबसूरत झुमके सोनम की मां सुनीता कपूर के पर्सनल कलेक्शन का हिस्सा हैं।
सोनम ने हाथों में चौड़े सिंगल-सिंगल कड़े पहने हुए थे जो उनके नेकलेस और ईयररिंग्स से मैच कर रहे थे। इसके साथ उन्होंने सिंगल रिंग पहनी थी।
6/7
सोनम ने दी जूलरी डीटेल्स
सोनम कपूर की फोरफिंगर रिंग और कड़े birdhi chand और anmol jewellers के थे। वहीं उन्होंने एक हाथ में लाइट पर्पल कलर का हैंडफैन भी कैरी किया था।
7/7
पुराने जमाने की अदाकाराओं की आई याद
सोनम का ओवरऑल लुक ऐसा था कि उसे देख पुराने जमाने की ऐक्ट्रेसेस की याद आ रही थी। वैसे इस बात में कोई शक नहीं कि इस लुक में सोनम वाकई बेहद खूबसूरत लग रही थीं। (सभी फोटो साभार: इंस्टाग्राम@sonamkahuja)