Ipl 10 Match Preview Rps Vs Mi Here Are Some Match Points
IPL 10: फाइनल में जाने के लिए मुंबई और पुणे में है कितना दम
नवभारतटाइम्स.कॉम15 May 2017, 12:52 pm
1/9
IPL 10: फाइनल में जाने के लिए मुंबई और पुणे में है कितना दम
शीर्ष पर काबिज मुंबई इंडियंस IPL 10 के पहले क्वॉलिफायर में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स से खेलेगी। मुंबई का इरादा लीग चरण में 2 बार मिली हार का बदला चुकता करने का होगा। देखें दोनों टीमों के क्या हैं मजबूत और कमजोर पक्ष...
2/9
जबरदस्त फॉर्म में है मुंबई की टीम
मुंबई ने आखिरी लीग मैच में कोलकाता को हराकर शीर्ष स्थान पर कब्जा किया। उसके लिये अच्छी बात यह रही कि कोलकाता के खिलाफ उसकी बेंच स्ट्रेंथ ने भी उम्दा प्रदर्शन किया ।
3/9
रोहित शर्मा को खेलनी होगी कप्तानी पारी
कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर कप्तानी के साथ अच्छी पारी खेलने का भी दबाव होगा। रोहित भी चाहेंगे कि चैंपियंस ट्रोफी से पहले शानदार लय में नजर आएं।
4/9
बल्लेबाजी से रहेगी ज्यादा आस
पूरे सत्र में मुंबई के बल्लेबाजों ने उम्दा प्रदर्शकिया है। लैंडल सिमंस, कीरोन पोलार्ड, पार्थिव पटेल के साथ कप्तान रोहित शर्मा और नीतिश राणा भी चले हैं । इनके साथ ही हार्दिक और कृणाल पांड्या टीम के लिये एक्स फैक्टर साबित हुए हैं।
मुंबई के गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा जिन्होंने पिछले मैच में 200 से अधिक रन दिए। नई गेंद की कमान श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और न्यू जीलैंड के मिशेल मैक्लिगन संभालेंगे।
6/9
पुणे ने 2 बार हराया है मुंबई को
इस मुकाबले में विजेता टीम सीधे 21 मई को हैदराबाद में होने वाले फाइनल में जगह बनाएगी। हारने वाली टीम 19 मई को बेंगलुरु में दूसरा क्वॉलिफायर खेलेगी । पुणे एकमात्र टीम है जिसने लीग चरण में दो बार मुंबई को हराया है। पुणे का आत्मविश्वास इस लिहाज से बढ़ा हुआ है।
7/9
स्मिथ-धोनी पर रहेंगी निगाहें
पुणे को बल्लेबाजी में दो अनुभवी कप्तानों स्टीव स्मिथ और महेंद्र सिंह धोनी से बेहतर पारी की उम्मीद रहेगी। राहुल त्रिपाठी अभी तक 388 रन बना चुके हैं। उनका बल्ला भी अहम मुकाबले में फिर से गरजे, ऐसी उम्मीद है। उन्हें अजिंक्य रहाणे से सहयोग की जरुरत होगी जो अभी तक चल नहीं सके हैं।
8/9
बेन स्टोक्स की खलेगी कमी
टीम को हालांकि इंग्लैंड के बेन स्टोक्स की कमी खलेगी जो स्वदेश लौट गए हैं। स्टोक्स ने टूर्नमेंट में गेंद और बल्ले के साथ फील्डिंग में भी अहम भूमिका निभाई है।
9/9
पुणे की गेंदबाजी में है धार
पुणे के तेज गेंदबाजों जयदेव उनादकट ( 21 विकेट), शार्दुल ठाकुर (8 विकेट) और डैन क्रिस्टियन (9 विकेट) ने अच्छा प्रदर्शन किया है। तीनों को मुंबई के खिलाफ एक बार फिर अच्छा खेलना होगा और आस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा से उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा।