बर्फ पिघलने के कारण औली स्लोप पर बर्फ कम हो गई है। इतनी कम बर्फ में खेलों का आयोजन असंभव सा है। औली में प्रस्तावित बर्फीले खेलों की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों का कहना है कि इतनी कम बर्फ में खेल होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बर्फ की फुहार औली की ढलानों पर पड़े तो खेल हो सकते हैं।
औली में स्की करने वाले खिलाड़ी और आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि जब से यह स्नो मेकिंग मशीन औली में लगी है। तब से एक बार भी यह बर्फ नहीं बना सकी है।
लोगों ने कहा कि करोड़ों की लागत से औली में कृत्रिम बर्फ बनाने के लिए लगाया गया यह सिस्टम सफेद हाथी सिद्ध हो रहा है। यह मशीनें औली में लगभग 10 वर्षों पहले लगवाई गई थी, तब से आज तक यह सिर्फ शोपीस बनी हुई है।
लोगों का कहना है कि जब कभी इन मशीनों से बर्फ बनाने का प्रयास किया गया तो इन मशीनों ने बर्फ की फुहार के बदले पानी की पिचकारी छोड़ दी। पर यह मशीनें आज तक अच्छी बर्फ की फुहार नहीं बिछा सकी।
रिपोर्ट- अभिषेक अग्रवाल