बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर हरिद्वार के हर की पैड़ी घाट पर आस्था का जनसैलाब दिखा। ब्रह्मकुंड में स्नान करने की होड़ श्रद्धालुओं में दिखाई दी।
महिला और बच्चों ने भी बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर हर की पैड़ी घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सुबह से ही गंगा नदी में श्रद्धालुओं का जमावड़ा दिखा। बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा नदी में उतर कर स्नान किया।
तीर्थनगरी हरिद्वार बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर शंख ध्वनि से गुंजाएमान रहा। पुजारियों ने भक्तों को पूरे विधि-विधान के साथ बुद्ध पूर्णिमा का पूजन कराया।
बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान से पहले महिला भक्तों को मां गंगा की अराधना करते देखा गया। हाथ में कलश लेकर वे जलाभिषेक करती दिखीं।
बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान से पहले महिलाएं मां गंगा की पूजा-अर्चना करती दिखीं। पूरे विधि-विधान से इस पूजन को पूरा कराया गया।
हरिद्वार में दो साल बाद भक्तों को पूरी क्षमता के साथ बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान की अनुमति मिली है। इसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी खुशी दिखी।
बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सुबह से श्रद्धालुओं का जुटान शुरू हो गया था। भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।