Please enable javascript.Karan Patel Kamya Punjabi Breakup: टूट गया था करण पटेल और काम्या पंजाबी का 4 साल पुराना रिश्ता, प्रत्युषा बनर्जी बनी थीं वजह

Karan-Kamya Breakup: टूट गया था करण पटेल और काम्या पंजाबी का 4 साल पुराना रिश्ता, प्रत्युषा बनर्जी बनी थीं वजह

नवभारतटाइम्स.कॉम 13 Jun 2023, 11:08 am

ग्लैमर वर्ल्ड में अफेयर्स और तलाक आम बात है। कभी भी कोई किसी को डेट करने लगता है और बाद में उनका रिश्ता टूट जाता है। कुछ ऐहा ही काम्या पंजाबी और करण पटेल का था। उन्होंने एक-दूसरे को करीब 4 साल तक डेट किया था। लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया। लेकिन इसकी वजह क्या थी और दोनों ने अपने रिश्ते को क्यों खत्म कर दिया। साथ ही बाद में किससे शादी की, आज आपको आइए सब बताते हैं।

  • काम्या पंजाबी और करण पटेल का रिश्ता

    काम्या पंजाबी और करण पटेल का रिश्ता

    करण पटेल और काम्या पंजाबी के अफेयर्स के बारे में सुगबुहाट अक्सर इंडस्ट्री में रहती ही है। दोनों बहुत सीरियल रिलेशन में थे लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया। जिससे हर कोई हैरान रह गया था। हालांकि अलग होने के बाद भी एक्ट्रेस ने कहा था कि वो करण से प्यार करती रहेंगी।

  • चार साल रिलेशनशिप में थे करण और काम्या

    चार साल रिलेशनशिप में थे करण और काम्या

    करण पटेल और काम्या पंजाबी की मुलाकात सेलिब्रिटी बॉक्स क्रिकेट लीग के दौरान हुई थी। यहीं से इनकी दोस्ती हुई और फिर इनको प्यार हो गया। इसके बाद करीब 4 साल ये दोनों रिलेशनशिप में थे।

  • करण और काम्या का ब्रेकअप

    करण और काम्या का ब्रेकअप

    करण पटेल और काम्या पंजाबी अक्सर साथ में पार्टीज करते थे। एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते थे लेकिन बाद में इनका 2015 में बेकअप हो गया।

  • करण पटेल हमेशा मेरे दिल में रहेंगे

    'करण पटेल हमेशा मेरे दिल में रहेंगे'

    ब्रेकअप के बाद काम्या ने कहा था कि भले वो करण से अलग हो गई हैं लेकिन वो हमेशा उनके दिल में रहेंगे। वहीं, करण ने भी कहा था कि वह काम्या के अच्छे दोस्त रहेंगे।

  • काम्या पंजाबी के दोस्त का खुलासा

    काम्या पंजाबी के दोस्त का खुलासा

    काम्या की किसी दोस्त ने इनके ब्रेकअप की वजह बताई थी। कहा था कि करण एक ही समय पर दो एक्ट्रेसेस को डेट कर हे थे। एक तो काम्या को और दूसरा प्रत्युषा बनर्जी को। साथ ही उनको शराब की लत भी थी और उनके फोन में कई आपत्तिजनक तस्वीरें भी देखने को मिली थीं।

  • करण ने काम्या को नशे में दी धमकी!

    करण ने काम्या को नशे में दी धमकी!

    काम्या और करण पटेल की इसी बातों पर काफी लड़ाई होने लगी थी। काम्या के एक करीबी दोस्त ने मीडिया पोर्टल को बताया था कि करण ने नशे ही हालत में एक्ट्रेस को फोन करके कहा था कि अब तू देख मैं क्या करता हूं। इसके तीन दिन बाद ही उन्होंने अंकिता भार्गव से शादी का ऐलान कर दिया था।

  • काम्या पंजाबी की दो शादियां

    काम्या पंजाबी की दो शादियां

    इसके बाद काम्या पंजाबी ने दो शादियां की। पहली शादी उन्होंने 2003 में बंटी नेगी से की, जिनसे इन्हें एक बेटी हुई। बाद में ये 2013 में अलग हो गए और फिर एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड शलभ से 2020 में ब्याह रचाया, जो कि तलाकशुदा हैं और इनका एक बेटा भी है।