\Bनप्र, नई दिल्ली :\B श्री बटुक भैरव शक्तिपीठ मंदिर नेहरू पार्क, चाणक्यपुरी में सत्संग के अवसर पर पुरोहित राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि हमें यह शरीर परमात्मा की कृपा से पुण्य कार्य करने के लिए मिला है। पुण्य आत्माएं निश्चित ही परमात्मा को प्राप्त करती हैं।
बालाजी निरोगधाम, बख्तावरपुर में भागवत कथा सुनाते हुए आचार्य डा. संजय कृष्ण (वृंदावन) ने कहा कि भागवत को मन, वचन और कार्य की एकाग्रता से सुनने, चिंतन-मनन करने व आचरण में लाने से सच्चिदानंद स्वरूप श्री कृष्ण भगवान का ही साक्षात्कार होने लगता है।
\Bधार्मिक गतिविधियां
बालाजी निरोगधाम :\B भागवत कथा पल्ला रोड, बख्तावरपुर दोपहर 1 से 4 बजे तक। \Bगंगेश्वर धाम :\B गीता पर प्रवचन, करोल बाग, सुबह 8 से 9 व शाम 7 से 8 तक। \Bविवेकानंद योगाश्रम :\B खुरेजी यज्ञ अनुष्ठान सुबह 7-30 से 10-30 व शाम 6-30 से 8-30 तक।