एक संवाददाता, सहारनपुर : सहारनपुर जिले में एक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे की चपेट में आए सभी लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। कुतुबशेर क्षेत्र में हाइवे पर यह हादसा बुधवार देर रात लगभग 2 बजे हुआ। यहां अंबाला रोड हाइवे पर एक टूरिस्ट बस खड़ी थी। पीछे से आ रही तेज गति कार इस खड़ी बस से आकर टकरा गई। कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं टूरिस्ट बस का एक यात्री बस के पीछे खड़ा था। कार से बस में लगी टक्कर से वह भी चपेट में आ गया। मरने वालों की संख्या 5 बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी कार सवार सहारनपुर के रहने वाले थे। वे लुधियाना से सहरानपुर वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद से हाइवे घंटों जाम रहा।
सहारनपुर : खड़ी बस से टकराई कार, 5 की मौत
सहारनपुर जिले में एक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे की चपेट में आए सभी ...
Navbharat Times 17 Nov 2017, 4:00 pm