See The Palm And Know You Will Become Administrative Officer
हथेली देखकर जानिए क्या आप बनेंगे प्रशासनिक अधिकारी
नवभारतटाइम्स.कॉम19 Mar 2018, 4:31 pm
1/7
ऐसे हथेली देखकर जानें, प्रशासनिक अधिकारी बनने के योग है या नहीं
हस्तरेखा विज्ञान की मदद से आपको अपने जीवन से संबंधित कई सवालों के हल मिल जाएंगे। हथेली में चिह्न, रेखाओं की स्थिति और उनकी दिशा कई तरह के योग बनाती है। ऐसे ही योग से आप आर्थिक स्थिति और करियर के बारे में भी कई बातें जान सकते हैं। चलिए जानें क्या है वह बातें और कैसे उनकी मदद से आप प्रशासनिक अधिकारी बन सकते हैं...
2/7
ऐसा हो गुरु पर्वत
शास्त्र के अनुसार, अगर आपके हाथ पर गुरु पर्वत उभरा हुआ होता है, वे प्रशासनिक क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता पाते हैं।
3/7
ऐसी हो मस्तक रेखा
अगर आपके हथेली पर मस्तक रेखा के अंत में त्रिशुल का निशान होता है तो आप प्रशासनिक अधिकारी बन सकते हैं। मस्तक रेखा हथेली की मध्य की रेखा मानी जाती है। मस्तिष रेखा व्यक्ति की मानसिक शक्ति को भी दर्शाता है।
4/7
ऐसे हों नाखून
समुद्रशास्त्र के अनुसार नाखून का चमकदार, चिकना और दाग रहित होना शुभ माना गया है। ऐसे व्यक्ति सम्मानित और ऊंचे पद पर प्रतिष्ठित होते हैं ऐसा माना गया है।