ऐपशहर

एशियन गेम्स: पीएम मोदी ने दी भारतीय दल को शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेलों में भाग लेने गए भारतीय दल को शनिवार को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘भारतीय दल को इंडोनेशिया में हो रहे एशियाई खेलों के लिये शुभकामना। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और उम्मीद है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।’ इन खेलों में 45 देशों के 11000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

भाषा 18 Aug 2018, 9:18 pm
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम neeraj1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेलों में भाग लेने गए भारतीय दल को शनिवार को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘भारतीय दल को इंडोनेशिया में हो रहे एशियाई खेलों के लिए शुभकामना। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और उम्मीद है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।’ इन खेलों में 45 देशों के 11000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।


इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबाग में आयोजित हो रहे टूर्नमेंट का गेलोरा बंग कारनो स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ उद्घाटन किया गया। लगभग 4000 इंडोनेशिया के कलाकारों, लोक नर्तकों और गायकों और डांसरों ने लगभग 50000 दर्शकों की मौजूदगी में अपने देश की संस्कृति से दुनिया को अवगत कराया। समारोह के दौरान लगभग 4000 कलाकारों ने इंडोनेशिया का पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया।

पढ़ें: एशियाड: नीरज ने की भारतीय दल की अगुआई

उद्घाटन समारोह के दौरान भाला फेंक ऐथलीट नीरज चोपड़ा ने 572 सदस्यीय भारतीय दल की अगुवाई की। नीरज हाथों में तिरंगा थामे बुंग कार्णो स्टेडियम में अपने दल का नेतृत्व किया। उनके पीछे भारतीय दल प्रमुख बृजभूषण शरण और भारत के बाकी अन्य ऐथलीट तथा खिलाड़ी थे।

भारत से पहले अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने अपने देश के झंडे के साथ स्टेडियम में पहुंचे। उसके बाद बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, ब्रूनो दारुसलाम, कंबोडिया, चीन, हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ी आए। फ्लैग मार्च के दौरान उत्तर-दक्षिण कोरिया एक बैनर के तले आए।

अगला लेख

Sportsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग