ऐपशहर

IIFA 2023: IIFA में रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि संग नजर आए पृथ्वी शॉ, सुपर हिट लग रही दोनों की जोड़ी

Prithvi Shaw-Nidhi Tapadia: स्टार और युवा भारतीत क्रिकेटर आईपीएल 2023 के खत्म होने के बाद अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया के साथ दिखाई दिए।

Curated byराहिल सैयद | नवभारतटाइम्स.कॉम 27 May 2023, 1:26 pm
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम और दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की लव लाइफ पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। शॉ का नाम एक्ट्रेस और मॉडल निधि तपाड़िया के साथ जोड़ा जाता है। निधि को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कहा जाता है। कपल को सोशल मीडिया पर एक दूसरे की फोटोज पर काफी कमेंट करते हुए देखा गया है। लेकिन अब शॉ पहली बार निधि के साथ अवॉर्ड शो में एक साथ नजर आए हैं। दोनों की फोटो और वीडियो भी वायरल हो रही है।
नवभारतटाइम्स.कॉम prithvi-nidhi


निधि के साथ पहली बार नजर आए पृथ्वी शॉ

स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पहली बार अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया के साथ पब्लिक्ली IIFA 2023 में नजर आए। दरअसल, अबू धाबी में IIFA रॉक्स इवेंट में पृथ्वी और निधि एक दूसरे के साथ ग्रीन कार्पेट पर दिखे। दोनों ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे थे। निधि ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने गले में डायमंड का चोकर भी डाल रखा था।

वहीं पृथ्वी फॉर्मल लुक छोड़ कैज़ुअल कपड़ों में नजर आए। उन्होंने ब्लैक शर्ट, ब्लैक कार्गो और ऊपर से काले रंग की ही ओवरसाइज जैकेट डाल रखी थी। दोनों काले कपड़ों में काफी जच रहे थे। बता दें कि IIFA रॉक्स इवेंट में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सलमान खान, कृति सैनन, नोरा फतेही और विक्की कौशल जैसे बड़े एक्टर्स नजर आए थे।

वैलेंटाइन डे पर शॉ ने किया था प्यार का इजहार

इस साल के शुरुआत में `वैलेंटाइन डे पर पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निधि तपाड़िया के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो के ऊपर शॉ ने लिखा था कि, 'हैप्पी वैलंटाइंस डे माय वाइफ'। पृथ्वी की इस स्टोरी ने उस वक्त जमकर सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि कुछ समय बाद खिलाड़ी ने वो स्टोरी डिलीट कर दी थी।
लेखक के बारे में
राहिल सैयद
राहिल सैयद नवभारत टाइम्स में बतौर कंटेंट डिजिटल प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिलिया इस्लामिया से की है। खेल में अधिक रूचि रखते हैं। इससे पहले वह क्रिकेट की प्रतिष्ठित वेबसाइट क्रिकेट अडिक्टर और तेज तर्रार के लिए काम कर चुके हैं।... और पढ़ें

अगला लेख

Sportsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग