नई दिल्ली
टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएसी धोनी अब युवाओं को क्रिकेट ट्रेनिंग देने की तैयारी कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही दुबई में क्रिकेट अकैडमी खोलने की तैयारी में हैं। गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी ने पसिफिक स्पोर्ट्स कल्ब से करार किया है। धोनी के इस नए मिशन के तहत युवाओं को उनसे क्रिकेट की बारिकियां सीखने को मिलेंगी।
पसिफिक वेंचर्स के परवेज खान ने धोनी के इस करार की घोषणा करते हुए बताया, 'अकादमी का नाम महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट अकैडमी रखा जाएगा। सभी अधिकार पसिफिक वेंचर्स क्लब के पास सुरक्षित रहेंगे।' इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी बताया कि धोनी की यह क्रिकेट अकैडमी दुबई के अलावा गल्फ के अन्य देशों और यूके में भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने का कार्य करेगी और यह अकैडमी उन देशों में भी खुलेंगी।
पढ़ें: धोनी ने इस प्लानिंग के तहत लिया कप्तानी छोड़ने का फैसला
बता दें कि धोनी के अलावा कई नामी भारतीय क्रिकेटर्स की भी अकैडमी हैं। इनमें वीरेंदर सहवाग, हरभजन सिहं, युवराज सिंह सरीखे दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। टीम इंडिया में सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ चुके धोनी ने भी अपनी क्रिकेट अकैडमी खोलने का फैसला ले लिया है। उम्मीद की जा रही है धोनी क्रिकेट से पूरी तरह रिटायरमेंट लेने के बाद युवाओं के साथ खुद इस तरह इस खेल से जोड़े रखेंगे। फिलहाल अपनी रिटायरमेंट से पहले भी वह अपने खाली समय में इस अकैडमी को समय देंगे। क्योंकि यह दिग्गज खिलाड़ी अभी सीमित ओवर की क्रिकेट ही खेल रहा है, ऐसे में खाली समय में वह प्रशिक्षण के लिए अकैडमी में आने वाले युवाओं को अपना समय देंगे।
पढ़ें: धोनी और युवराज पर सही समय पर फैसला लिया जाएगा: एमएसके प्रसाद
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी फिलहाल सीमित ओवरों में खेल रहे हैं। माना जा रहा है 2019 वर्ल्ड कप के बाद माही सीमित ओवरों से संन्यास ले लेंगे। 2019 वर्ल्ड कप तक धोनी करीब 38 साल के हो चुके होंगे।