ऐपशहर

सुशांत सिंह राजपूत का दमकता चेहरा और पीठ पर ढेरों खंजर, युजवेंद्र चहल ने पोस्ट की दर्दनाक तस्वीर

बॉलिवुड के युवा प्रतिभावान ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का यूं अचानक चले जाना चाहने वालों के लिए बड़ा झटका है। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने एक दर्दनाक तस्वीर के माध्यम से अपने गम बयां किया है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 20 Jun 2020, 5:01 pm
बॉलिवुड के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में सुइसाइड कर लिया था। उनके निधन से सभी हैरान थे। सुशांत सिंह की मौत के गम को भारतीय टीम के प्रमुख स्पिनर युजवेंद्र चहल भुला नहीं पा रहे हैं। उन्होंने 'एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' में महेंद्र सिंह धोनी के किरदार जीने वाले इस अभिनेता के लिए एक बेहद दर्दनाक तस्वीर शेयर की है। दमकते चेहरे वाले सुशांत की पीठ में कई खंजर दिख रहे हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम nepotism banned bullied indian cricketer yuzvendra chahal shares a heartfelt post for sushant singh rajput
सुशांत सिंह राजपूत का दमकता चेहरा और पीठ पर ढेरों खंजर, युजवेंद्र चहल ने पोस्ट की दर्दनाक तस्वीर


Video-फिल्मी पर्दे के 'माही' सुशांत चले गए, कब बोलेंगे धोनी?

चहल ने बयां किया दर्द

उन्होंने इस पोस्ट के माध्यम से सुशांत के दर्द को बयां करने की कोशिश की है। इसमें उन्होंने दर्शाने की कोशिश की है कि किस तरह बॉलिवुड के नेपोटिज्म, बुली और शोषण ने सुशांत को परेशान किया।

सुशांत का जवाब भी लिखा

इस तस्वीर में सुशांत की पीठ में ढेरों खंजर लगे हुए हैं। इन खंजरों पर- नेपोटिज्‍म, बुली, बॉलिवुड, बैन, शोषण, बॉयकॉट... लिखा हुआ है। इस पर सुशांत के जवाब भी दर्शाया गया है। इसमें सुशांत कह रहे हैं- मैं ठीक हूं..।

कंगना का वीडियो भी किया शेयर

यही नहीं, चहल ने कंगना के उस वीडियो को भी इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया है, जिसमें स्टार ऐक्ट्रेस ने सुशांत सिंह के निधन को हत्या करार दिया है।

निधन पर शेयर की तस्वीर

ससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर भी युजवेंद्र चहल ने तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में सुशांत के साथ वह खुद भी दिखाई दे रहे थे।

अगला लेख

Sportsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग