ऐपशहर

हैपी बर्थडे मनिंदर सिंह: बिशन सिंह बेदी को आइकन मानते थे लेफ्ट आर्म स्पिनर

भारत के पूर्व क्रिकेटर मनिंदर सिंह आज यानी 13 जून को अपना बर्थडे मना रहे हैं। साल 1965 में पुणे में जन्मा यह क्रिकेटर दिग्गज बिशन सिंह बेदी को अपना आइकन मानता था। उन्होंने भारत के लिए कई मैचों में कमाल दिखाया।

नवभारतटाइम्स.कॉम 13 Jun 2020, 3:29 pm
मनिंदर ने भारत के लिए 35 टेस्ट और 59 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले। इस लेफ्ट आर्म स्पिनर का करियर काफी लंबा नहीं रहा लेकिन उन्होंने कई मैचों में अपना कमाल दिखाया।
नवभारतटाइम्स.कॉम on this day 13 june 1965 cricketer maninder singh interesting facts about his personal and professional life
हैपी बर्थडे मनिंदर सिंह: बिशन सिंह बेदी को आइकन मानते थे लेफ्ट आर्म स्पिनर


हैपी बर्थडे मनिंदर: 17 की उम्र में टेस्ट डेब्यू

मनिंदर सिंह काफी प्रतिभाशाली गेंदबाज थे। उन्होंने 17 साल की उम्र में ही टेस्ट डेब्यू कर लिया था और तब वह सबसे कम उम्र के टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर बने थे। आज यानी 13 जून को वह अपना बर्थडे मना रहे हैं।

गेंदबाजी में थी धार

28 की उम्र तक ही इंटरनैशनल क्रिकेट

28 साल की उम्र में ही मनिंदर सिंह ने अपना आखिरी इंटरनैशनल मैच खेला। लेफ्ट आर्म स्पिनर रहे इस क्रिकेटर ने कई अहम मैचों में अपनी गेंदबाजी से कमाल दिखाया।

फर्स्ट क्लास करियर में 606 विकेट

मनिंदर सिंह ने दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेला। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 145 मैच खेले और कुल 606 विकेट लिए।

बेदी आदर्श, ऐसा रहा करियर

दिग्गज बिशन सिंह बेदी को अपना आदर्श मानने वाले पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर मनिंदर सिंह ने 35 टेस्ट मैचों में कुल 88 विकेट झटके। उन्होंने 59 वनडे में 66 विकेट लिए। चेन्नै में साल 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टाई रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच का भी वह हिस्सा रहे।

बाद में की क्रिकेट कॉमेंट्री

पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह ने क्रिकेट करियर के बाद कॉमेंट्री भी की।

अगला लेख

Sportsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग