ऐपशहर

बेस्ट फ्रेंड माइकल क्लार्क की एक्स वाइफ पर डोरे डाल रहे हैं शेन वॉर्न? यह बात कर रही इशारा

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न (Shane Warne) पर उनके ही बेस्ट फ्रेंड माइकल क्लार्क (Michael Clarke) की एक्स वाइफ से नजदीकियां बढ़ाने का आरोप लगा है। यह मामला उस वक्त जोर पकड़ने लगा शेन वॉर्न ने एक के बाद एक क्लार्क की पूर्व पत्नी काइली (Kyly) के इंस्टाग्राम पर शेयर कई तस्वीरों पर लाइक कर दिया।

नवभारतटाइम्स.कॉम 30 May 2020, 9:16 am
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपने आशिक मिजाज के लिए बदनाम वॉर्न पर इस बार अपने ही बेस्ट फ्रेंड की एक्स वाइफ पर डोरे डालने का आरोप लगा है। उनका यह बेस्ट फ्रेंड कोई और नहीं, बल्कि पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke)हैं। दरअसल, क्लार्क का हाल ही में काइली (Kyly) से तलाक हुआ है। इसके बाद काइली की तस्वीरों पर शेन वॉर्न लाइक्स ठोकते नजर आए हैं, जिसने मीडिया में इस चर्चा को हवा दे दी है।
नवभारतटाइम्स.कॉम shane warne sparks controversy after liking best friend michael clarke s ex wife kyly s pictures on instagram
बेस्ट फ्रेंड माइकल क्लार्क की एक्स वाइफ पर डोरे डाल रहे हैं शेन वॉर्न? यह बात कर रही इशारा


आशिक मिजाज हैं शेन वॉर्न

ब्रिटिश ऐक्ट्रेस लिज हर्ले से लेकर डीजे ऐमिली स्कॉट तक से प्रेम कहानी बना चुके वॉर्न का 2005 में सिमोन के साथ तलाक हो गया था। उसके बाद से वह लगातार अपने नए-नए अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वॉर्न की इस लिस्ट में जो नया नाम सामने आ रहा है, वह शायद ही क्लार्क का पसंद आए।

7 वर्ष बाद अलग हुए थे क्लार्क और काइली

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क और उनकी पत्नी काइली ने शादी के सात साल बाद अप्रैल, 2020 में तलाक लेने की घोषणा की थी। इन दोनों की शादी मई 2012 में हुई थी। इस जोड़े की चार साल की एक बेटी भी है जिसका नाम केलसी ली है।

285 करोड़ रुपये का पड़ा था तलाक

इस जोड़े ने कहा था, 'कुछ समय तक अलग रहने के बाद, हमने सौहार्द्र से अलग होने का फैसला किया है। हमारे मन में एक-दूसरे के प्रति गहरा सम्मान है। हम दोनों सहमति से अलग हो रहे हैं। यह हम दोनों के लिए अच्छा है और हम दोनों मिलकर अपनी बेटी की देखभाल भी करेंगे।' खबर है कि यह तलाक 40 मिलियन डॉलर यानी करीब 285 करोड़ रुपये का है। इसमें घर भी शामिल है।

​क्लार्क के अफेयर की थीं खबरें

नवंबर साल 2018 में इस कपल की जिंदगी में उस समय बवाल मच गया था जब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में क्लार्क और उनकी असिस्टेंट के बीच अफेयर की खबरें आई थीं। साशा, माइकल क्लार्क की क्रिकेट अकादमी का कामकाज संभालती थीं लेकिन इन दोनों को काफी समय साथ देखा जाता था। हालांकि दोनों ने रोमांटिक रिश्ते की खबरों को खारिज किया था।

शेन वॉर्न हैं चर्चा में

इसके बाद अब शेन वॉर्न अचानक से तब चर्चा में आ गए जब उन्होंने काइली की कई तस्वीरों को लाइक कर दिया। इस पर लोग उनकी नजदीकियों पर चर्चा करने लगे।

नहीं आया है कोई बयान

हालां, इस मामले पर अब तक दोनों ही तरफ से कोई बयान नहीं है, लेकिन शेन वॉर्न की आशिक मिजाजी से सभी परिचित हैं।

अगला लेख

Sportsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग