ऐपशहर

Shikhar Dhawan-Ayesha Mukherjee: फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता, कभी कसम खाते नहीं थकते थे शिखर धवन और आयशा, सुखद दिनों में कुछ यूं प्यार उमरता था

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी के बीच तलाक का केस चल रहा है।

Curated byऋषिकेश कुमार | नवभारतटाइम्स.कॉम 5 Feb 2023, 11:42 am
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का निजी जीवन एक बार फिर चर्चा में है। धवन और उनकी पत्नी आयशा के बीच तलाक का केस चल रहा है। इस मामले में पटियाला हाउस कोर्च ने धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी को आदेश दिया है कि वह धवन के खिलाफ बदनामी वाले बयान न दें। धवन और आयशा भले ही अलग रह रहे हैं, लेकिन एक समय उनकी प्रेम कहानी की खूब चर्चा होती थी।
नवभारतटाइम्स.कॉम shikha dhawan and ayesha mukharjee facebook love story divorce case
Shikhar Dhawan-Ayesha Mukherjee: फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता, कभी कसम खाते नहीं थकते थे शिखर धवन और आयशा, सुखद दिनों में कुछ यूं प्यार उमरता था


फेसबुक से शुरू हुई लव स्टोरी

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की लव स्टोरी फेसबुक से शुरू हुई है। धवन ने साथी खिलाड़ी हरभजन सिंह की फ्रेंडलिस्ट में आयशा को देखा था। फिर रिक्वेस्ट भेजा और यहीं से प्रेम कहानी शुरू हुई थी।

दो बच्चों की मां थीं आयशा

आयशा का अपने पहले पति से तलाक हो चुका था। आयशा की दो बेटियां भी थीं। इसके बाद भी शिखर धवन को वह शिखर धवन उन्हें अपना दिल दे बैठे और दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

10 साल बड़ी हैं आयशा

शिखर धवन और आयशा की उम्र में 10 साल का अंतर था। वह ऑस्ट्रेलिया में रहती थीं। इसके बाद भी दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

2012 में हुई शादी

शिखर धवन और आयशा की शादी सिख रिति-रिवाज से 2012 में हुई थी। उस समय शिखर ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर लिया था, लेकिन टीम में उनकी जगह पक्की नहीं थी। शादी के बाद आयशा भारत में ही रहने लगीं।

2013 में बेटे का जन्म

दिसंबर 2013 में आयशा ने बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम जोरावर है। वह अपने बेटे के साथ भारत के मैचों में नजर आती थीं। इसके साथ ही आईपीएल में हैदराबाद के मैचों के दौरान भी आयशा बच्चों के साथ स्टेडियम में पहुंची थीं।

2021 में की अलग होने की घोषणा

2021 में आयशा ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम से धवन हटाकर मुखर्जी कर लिया था। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट डालकर बताया कि 8 साल पुराना शादी का रिश्ता खत्म हो गया है। इसके साथ ही धवन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

आयशा के पास ही जोरावर

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का बेटा जोरावर अभी भी मां के पास ही ऑस्ट्रेलिया में है। शिखर अभी भी बेटे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट करते हैं।

लेखक के बारे में
ऋषिकेश कुमार
ऋषिकेश को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2018 में मीडिया डेब्यू। Sportzwiki और दैनिक भास्कर एनएनआर की पिच पर बैटिंग के बाद अब NBT ऑनलाइन में छक्के-चौके उड़ा रहे। फुटबॉल के फुल टाइम और क्रिकेट के पार्ट टाइम फैन। यूरोपियन फुटबॉल में खास रुचि। टेनिस, बैडमिंटन, हॉकी के साथ कबड्डी और एथलेटिक्स भी देखना और उसके बारे में पढ़ना-लिखना पसंद। घूमने और खाने का शौक।... और पढ़ें

अगला लेख

Sportsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग