गाबा स्टेडियम में मिली इस शानदार जीत के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी और सपॉर्ट स्टाफ ब्रिसबेन में तिरंगा फहराते नजर आए। जिस भी भारतीय ने भी इस दृश्य को देखा, उसका सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया।
ब्रिसबेन में भारत के वीरों ने लहराया तिरंगा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की मेजबानी में मिली इस शानदार सीरीज जीत के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी और सपॉर्ट स्टाफ ब्रिसबेन में तिरंगा फहराते नजर आए। जिस भी भारतीय ने भी इस दृश्य को देखा, उसका सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया। आप भी देखिए जश्न की ये कमाल की तस्वीरें..
चैंपियंस टीम इंडिया
पंत के हाथों में ट्रोफी
गाबा में टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हाथों में बॉर्डर-गावसकर ट्रोफी थामे नजर आए।
ब्रिसबेन में खुशी का माहौल
ब्रिसबेन में टीम इंडिया की खुशी का ठिकाना नहीं था। इसका अंदाज खुशनुमा तस्वीरों से भी लगाया जा सकता है।
सीरीज जीत के बाद गले मिले खिलाड़ी
रहाणे बोले- गर्व है
फैंस ने भी दिया साथ
गाबा में भारत की जीत के जश्न में वहां मौजूद फैंस भी पीछे नहीं थे। स्टेडियम में भारतीय फैंस भी तिरंगा लहराते नजर आए।