ऐपशहर

U19 WC: पृथ्वी शॉ बनाम जेसन सांघा, दो 'भारतीय' कप्तानों के बीच होगी जंग

अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहा है, लेकिन देखा जाए तो असल मुकाबला दो भारतीय कप्तानों के बीच ही होगा। थोड़ा अजीब लगा न, लेकिन यह सही है। दरअसल भारतीय टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ तो हैं, दूसरे यानी ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान जेसन सांघा का भारत से गहरा नाता है। वह भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 2 Feb 2018, 9:43 pm
नई दिल्ली
अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहा है, लेकिन देखा जाए तो असल मुकाबला दो भारतीय कप्तानों के बीच ही होगा। थोड़ा अजीब लगा न, लेकिन यह सही है। दरअसल भारतीय टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ तो हैं, दूसरे यानी ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान जेसन सांघा का भारत से गहरा नाता है। वह भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं।

जेसन जसकीरत सिंह सांघा के पिता कुलदीप सांघा पंजाब राज्य के भटिंठा से हैं। वह 1980 में पढ़ाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। जेसन के पिता भी स्टेट लेवल के ऐथलीट रह चुके हैं। जेसन ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम की कप्तानी करने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। हालांकि, इस टीम में उनके अलावा भारतीय मूल के परम उप्पल भी शामिल हैं। उप्पल का जन्म चंड़ीगढ़ में हुआ है।

पढ़ें: द्रविड़ की सेना दोहराएगी कोहली का करिश्मा!

वर्ल्ड कप फाइनल की बात करें तो यह सीधा मुकाबला अब पृथ्वी शॉ और जेसन के बीच ही होगा। दोनों ने अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। टूर्नमेंट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 5 मैच खेले हैं और 43.20 की औसत से 216 रन बनाए हैं। पृथ्वी शॉ की बात कें तो उन्होंने 5 मुकाबलों में 77.33 की औसत से 232 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 94 रहा है, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही बनाया था।

पढ़ें: U19 WC: कप्तान ने बताया- क्यों भारत पड़ेगा भारी

हालांकि, हेड टु हेड की बात करें तो दोनों के बीच टूर्नमेंट में भिड़ंत हो चुकी है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 100 रनों के बड़े अंतर हराया था। इस मैच में जहां पृथ्वी ने 94 रनों की पारी खेली थी, वहीं जेसन सिर्फ 14 रन बना सके थे। हालांकि, उसके बाद से वह दो अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं।

अगला लेख

Sportsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग