नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग के 'महमुकाबले' को जीतने के बाद चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी दूसरी ड्यूटी पर लौट आए हैं। आप सोच रहे हैं कि दूसरी ड्यूटी कौन-सी तो बता दें कि यह है 'डैडी ड्यूटी'। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी जीवा का एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेटी के बाल संवारते दिख रहे हैं। इस विडियो को कुछ ही मिनटों में लाखों व्यूज मिल गए हैं।
उन्होंने विडियो पोस्ट करते हुए लिखा- मैच खत्म हुआ। शानदार नींद के बाद डैडी ड्यूटी पर वापसी। यहां वह उस मैच का जिक्र कर रहे हैं, जिसमें उनकी टीम ने विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेटों से हरा दिया। मैच में 7 साल पहले इसी महीने हुए विश्व कप फाइनल की यादें ताजा कराते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में उसी तरह छक्का लगाते हुए चेन्नै सुपर किंग्स को जीत दिलाई।
पढ़ें: IPL: धोनी के छक्के से CSK की सुपर जीत
बैंगलोर ने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए एबी डि विलियर्स और क्विंटन डि काक के आक्रामक अर्धशतकों की मदद से 8 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मैन ऑफ द मैच धोनी (नाबाद 70) और अंबाती रायडू (82) ने चेन्नै को मुश्किल लग रही जीत तक पहुंचाया। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की, जबकि चेन्नै के 4 विकेट 9 ओवर में 74 रन पर गिर चुके थे।