बेंगलुरु: आईपीएल के नए सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने कप्तान की घोषणा कर दी है। टीम ने साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को कमान सौंपी है।
पिछले सीजन तक विराट कोहली टीम के कप्तान थे। उन्होंने सीजन का दूसरा फेज शुरू होने से पहले कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। विराट ने 2011 में पहली बार टीम की कप्तानी की थी। इससे पहले विराट के अलावा 5 खिलाड़ियों ने बेंगलुरु की कप्तानी की थी। राहुल द्रविड़ टीम के पहले कप्तान थे। उसके बाद अनिल कुंबले, डेनियल विटोरी, केविन पीटरसन और शेन वॉटसन ने टीम की कमान संभाली।
बेंगलुरु की टीम लीग में अपने अभियान की शुरुआत 27 मार्च को करेगी। टीम का मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी मैदान पर पंजाब किंग्स से होगा। बेंगलुरु ने अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। टीम ने आखिरी बार 2016 में फाइनल मुकाबला खेला था, तब उसे सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार मिली थी।
नए कप्तान पर टीम को ट्रॉफी दिलाने की जिम्मेदारी होगी। आईपीएल की नीलामी में बेंलुरु ने हर्षल पटेल को 10.75 करोड़ में खरीदा था। नीलामी में टीम ने विराट कोहली के अलावा ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रिटेन किया था। एबी डिविलियर्स संन्यास ले चुके हैं और वे भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।