ऐपशहर

अंबाती रायुडू के 'संन्यास' से ट्विटर पर बवाल, मजाक-मजाक में धोनी भी आए लपेट में

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायुडू के संन्यास का ट्वीट करते ही क्रिकेट फैंस की प्रतिक्रया आने लगी। उन्होंने ट्वीट हटा तो लिया, लेकिन फैंस के लपेटे में धोनी भी आ गए।

Curated byनित्यानंद पाठक | नवभारतटाइम्स.कॉम 14 May 2022, 4:31 pm
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने शनिवार को उस समय खलबली मचा दी, जब उन्होंने ट्वीट किया कि मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 टूर्नामेंट उनका आखिरी सीजन है। लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद रायुडू ने संन्यास लेने वाले ट्वीट को डिलीट कर दिया, जिससे सोशल मीडिया पर यूजर्स को चौंका दिया।
नवभारतटाइम्स.कॉम ipl 2022 twitter reaction memes on ambati rayudu deletes retirement tweet
अंबाती रायुडू के 'संन्यास' से ट्विटर पर बवाल, मजाक-मजाक में धोनी भी आए लपेट में


रायुडू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा। मैंने इसे खेलने और 13 साल तक 2 महान टीमों का हिस्सा बनने के लिए एक शानदार समय बिताया है। इस शानदार यात्रा के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को धन्यवाद देना चाहता हूं।’ हालांकि, कुछ ही देर में उन्होंने अपना ट्वीट हटा दिया। इसके बाद वह ट्विटर पर ट्रेंड में आ गए। कुछ लोगों ने तो मजाक-मजाक में इस पर धोनी को भी लपेटे में ले लिया।

...तो धोनी अकेले रह जाएंगे

रायुडू को कुछ ही देर में अहसास हुआ बन सकते हैं CSK के कप्तान

याद आया 3D प्लेयर

ओके तो प्रोग्राम में थोड़ा बदलाव है

इस ट्वीट को किया था डिलीट

विजय शंकर का ऐसा रिएक्शन
लेखक के बारे में
नित्यानंद पाठक
नित्यानंद पाठक, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। दशक पहले दैनिक भास्कर, नागपुर से पत्रकारिता सफर की शुरुआत हुई। नव भारत, दैनिक भास्कर डिजिटल, नेटवर्क-18 से होते हुए नवभारत टाइम्स ऑनलाइन तक पहुंचे हैं। खेल में खास रुचि है। चुनौतियां पसंद हैं। सतत सीखने की इच्छा बेहतर होने का साधन है।... और पढ़ें

अगला लेख

Sportsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग