ऐपशहर

IPL:150 मैचों में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बने महेंद्र सिंह धोनी

एम. एस. धोनी ने शनिवार को कप्तानी के एक और नए मुकाम को छू लिया। अब धोनी आईपीएल में 150 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। ऐसा करने वाले वह इस लीग के पहले कप्तान हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 29 Apr 2018, 10:07 am
पुणे
नवभारतटाइम्स.कॉम MSD

चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को जब मुंबई के खिलाफ टॉस के लिए पहुंचे, तो उन्होंने कप्तानी के एक और नए मुकाम को छू लिया। अब धोनी आईपीएल में 150 मैचों में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल का यह 11वां सीजन है, जिसमें धोनी 10वीं बार किसी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। बता दें आईपीएल में CSK की टीम ने 8 सीजन में हिस्सा लिया है। इन आठों सीजन में CSK की कमान धोनी के हाथ में रही। इसके अलावा जब, CSK को 2 सीजन के लिए आईपीएल से बर्खास्त किया गया था, तब एम. एस. धोनी ने एक सीजन (2016) में राइजिंग पुणे सुपरजायंट की कप्तानी भी की थी।

कैप्टन कूल माही की कप्तानी में CSK की टीम का परफॉर्मेंस भी उम्दा रहा है। चेन्नै ने पिछले 8 सीजन में से 6 बार इस लीग का खिताबी मुकाबला खेला है और 2 बार यह खिताब अपने नाम करने में वह कामयाब रही है। बतौर कप्तान धोनी ने हर सीजन में खुद को अव्वल ही साबित किया है, लेकिन इस विकेटकीपर कप्तान की अगर बल्लेबाजी की बात करें, तो पिछले एक-दो सीजन धोनी के बल्ले की चमक कुछ फीकी सी रही थी, लेकिन इस सीजन में एक बार फिर माही के बल्ले में वैसी ही धार दिख रही है, जिसके लिए वे जाने जाते रहे हैं।

अभी तक चेन्नै के लिए खेले 7 मैचों में 235 रन बना चुके हैं। धोनी ने ये रन 58.74 के औसत से बनाए हैं और इस सीजन में 79* नॉट आउट उनका इस सीजन में बेस्ट स्कोर है। इस बार कप्तान धोनी CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे ओपनिंग बल्लेबाज अंबाती रायडू हैं।

सीमित ओवर की क्रिकेट में धोनी की पहचान मैच फिनिशर्स खिलाड़ी की रही है और इस नए सीजन में एक बार फिर 36 वर्षीय धोनी उसी अंदाज में लौटते दिख रहे हैं, जिसके लिए वह जाने जाते रहे हैं। हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ उन्होंने 34 बॉल में 70 रन की उम्दा पारी खेलकर RCB से जीत छीन ली थी। धोनी की कप्तानी में CSK एक बार फिर बुलंदियों पर है। इस सीजन में अभी तक खेले 7 मैचों में से टीम को 5 में जीत मिली है और वह अंक तालिका में 10 अंकों के साथ पहले पायदान पर है।

अगला लेख

Sportsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग