ऐपशहर

रोहित शर्मा और शार्दुल के कोच South Africa के दिग्गज गेंदबाज Makhaya Ntini के बेटे को मुफ्त में दे रहे हैं कोचिंग

Makhaya Ntini Son: रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर के कोच दिनेश लाड दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज रहे मखाना एंटिनी के बेटे थांडो को सिखा रहे हैं क्रिकेट के गुर। लाड मुफ्त में दे रहे हैं थांडो को कोचिंग।

Edited byसत्यकाम अभिषेक | भाषा 6 May 2022, 6:41 pm
मुंबई: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी (Makhaya Ntini) के बेटे थांडो (Makhaya Ntini Son Thando) भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हरफनमौला शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को प्रशिक्षण देने वाले कोच दिनेश लाड (Dinesh Lad) से यहां क्रिकेट के गुर सीख रहे है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Dinesh Lad Thando
दिनेश लाड और थांडो


बायें हाथ के बल्लेबाज और दायें हाथ के गेंदबाज थांडो ने 2018 में अंडर-19 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था। यह 21 साल का खिलाड़ी यहां के बोरीवली उपनगरीय क्षेत्र में स्थिति स्वामी विवेकानंद स्कूल में लाड की देखरेख में अभ्यास कर रहा है। मखाया एंटिनी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 101 टेस्ट मैच में 390 विकेट लिए हैं।

लाड ने बताया, ‘वह रेलवे टीम के मेरे एक छात्र के माध्यम से यहां आया है। मेरा छात्र लीजेंड्स टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की टीम में सहायक था और उसी ने मेरे बारे में मखाया को बताया।’

उन्होंने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट का सत्र खत्म हो गया है और ऐसे में थांडो अपने खेल में सुधार के लिए यहां आया है। हमने बुधवार को अभ्यास शुरू किया है और मैंने उसकी कुछ खामियों को सुधारा है। वह दो जून तक यहां रहेगा। ’ लाड ने कहा कि वह थांडो से कोई फीस नहीं ले रहे है।
लेखक के बारे में
सत्यकाम अभिषेक
सत्यकाम अभिषेक नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट एडिटर हैं. यूनिवार्ता, सहारा, ज़ी न्यूज़ से होते हुए अब नवभारत टाइम्स में सेंट्रल टीम और शिफ्ट हेड हैं.... और पढ़ें

अगला लेख

Sportsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग