ऐपशहर

Sania Mirza Wimbledon 2022: सानिया मिर्जा का सेमीफाइनल में हार के साथ टूटा दिल, इमोशनल पोस्ट लिख हुईं भावुक

Sania Mirza Lost In Wimbledon SF: सानिया मिर्जा का विंबलडन जीतने का सपना उस वक्त चकनाचूर हो गया, जब उन्हें मिक्स्ड डबल्स में हार मिली। उन्होंने ट्विटर पर एक इमोशनल मेसेज लिखते हुए अपना दर्द बयां किया है।

Edited byनित्यानंद पाठक | भाषा 7 Jul 2022, 6:02 pm
Sania Mirza News: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मिश्रित युगल सेमीफाइनल में गत चैंपियन नील कुपस्की और डेसिरे क्रॉजिक से मिली हार के साथ विंबलडन से विदा ली। सानिया और क्रोएशिया के मेट पाविच की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी को ब्रिटेन के कुपस्की और अमेरिका की डेसिरे ने 4-6, 7-5, 6-4 से हराया। 35 वर्ष की सानिया छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी हैं जिनमें तीन मिश्रित युगल खिताब हैं हालांकि वह विंबलडन मिश्रित युगल कभी नहीं जीत सकी।
नवभारतटाइम्स.कॉम sania_mirza4OG


उन्होंने 2009 ऑस्ट्रेलियाई ओपन और 2012 फ्रेंच ओपन महेश भूपति के साथ और 2014 अमेरिकी ओपन ब्राजील के ब्रूनो सुआरेस के साथ जीता था। सानिया ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘हमने जितनी चुनौती पेश की और संघर्ष किया, हमने जो भी काम किया है, वह अंत में महत्वपूर्ण था। पर इस बार विंबलडन में ऐसा नहीं होना था, लेकिन पिछले 20 साल में यहां खेलना और जीतना सम्मान की बात है।’


सानिया का यह टूर पर आखिरी साल है। उन्होंने और पाविच ने पहला सेट जीतने के बाद दूसरे सेट में भी 4-2 की बढ़त बना ली थी लेकिन अगले छह में से पांच गेम हार गए। निर्णायक सेट में सानिया और पाविच ने अपने विरोधी की सर्विस तोड़ी लेकिन ज्यादा देर दबाव बनाकर नहीं रख सके। पाविच ने 12वें गेम में दो बार डबल फॉल्ट किये। विंबलडन में मिश्रित युगल में यह सानिया का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

वह 2011, 2013 और 2015 में क्वॉर्टर फाइनल तक पहुंची थी। उन्होंने विंबलडन में 2015 में मार्तिना हिंगिस के साथ महिला युगल खिताब जीता था। छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया ने इस साल के शुरू में घोषणा की थी कि वह 2022 सत्र के समापन के साथ संन्यास ले लेंगी।
लेखक के बारे में
नित्यानंद पाठक
नित्यानंद पाठक, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। दशक पहले दैनिक भास्कर, नागपुर से पत्रकारिता सफर की शुरुआत हुई। नव भारत, दैनिक भास्कर डिजिटल, नेटवर्क-18 से होते हुए नवभारत टाइम्स ऑनलाइन तक पहुंचे हैं। खेल में खास रुचि है। चुनौतियां पसंद हैं। सतत सीखने की इच्छा बेहतर होने का साधन है।... और पढ़ें

अगला लेख

Sportsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग