ऐपशहर

Andhra Pradesh news: आंध्र प्रदेश की दवा कंपनी में रसायन रिसाव के बाद भड़की आग, 4 कर्मचारी जिंदा जले

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी में आग की चपेट में आने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से जल गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फैक्ट्री में आग रसायन रिसाव के बाद लगी।

Edited byशशि मिश्रा | भाषा 27 Dec 2022, 12:51 pm
विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी में स्थित एक दवा कंपनी में आग लगने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया है। अनकापल्ली की पुलिस अधीक्षक गौतमी सैली ने सोमवार रात को लॉरस लैब्स लिमिटेड की तीसरी यूनिट में आग लगने की घटना की पुष्टि की। बहरहाल, उन्होंने कहा कि वे घटना में लोगों के हताहत होने की वजह का पता लगा रहे हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम fire main image
सांकेतिक तस्वीर


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त टी राजेश बाबू, आर राम कृष्ण, बी रामबाबू और एम वेंकट राव के रूप में की गयी है। घायल व्यक्ति की पहचान वाई सतीश के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए किंग जॉर्ज गवर्नमेंट हॉस्पिटल भेजा गया है जबकि घायल व्यक्ति का एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है।

रिसाव रोकते समय भड़की आग
राज्य के फैक्ट्री विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना औद्योगिक रसायन टॉल्वीन के रिसाव के कारण हुई। जब कर्मचारी रिसाव को रोकने की कोशिश कर रहे थे तो रसायन में आग लग गयी।

बहरहाल, इस औद्योगिक क्षेत्र के मजदूर संघ के नेताओं ने दावा किया कि जब कर्मचारी फैक्ट्री की सफाई कर रहे थे तो बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी। उन्होंने आरोप लगाया कि जेएन फार्मा सिटी में विभिन्न दवा कंपनियां लंबे समय से सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज कर रही हैं।
लेखक के बारे में
शशि मिश्रा
"शशि पांडेय ने 2007 में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से की। फिर दैनिक जागरण कानपुर से घिसाई। सहारा में पॉलिशिंग और नवभारत टाइम्स में मिली ऐसी चमक जो अभी तक बरकरार है। शौक़: लिखना, घूमना और नये लोगों से नई- नई जानकारियां लेना. फ़ंडा: जीवन में हर किसी के पास दो रास्ते होते हैं, भाग लो (Run) या भाग लो (Part). मेरी लाइफ का फ़ंडा, भागने की जगह भाग लेना है."... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग