ऐपशहर

Arunachal Earthquake: अरुणाचल प्रदेश में सुबह-सुबह तेज भूकंप के झटके, 3.8 रही तीव्रता

Arunachal Earthquake News: अरुणाचल प्रदेश में सुबह-सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैे। घटना सुबह करीब सात बजे के आसपास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के बसर में बुधवार 3.8 की तीव्रता से भूकंप आया है।

Curated byराघवेंद्र सिंह | नवभारतटाइम्स.कॉम 23 Nov 2022, 8:35 am
ईंटानगर: अरुणाचल प्रदेश में सुबह-सुबह तेज भूकंप के झटके की खबर है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की मानें तो भूकंप के झटके सुबह लगभग सात बजकर एक मिनट पर आए। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के बसर से 58 किमी उत्तर-पश्चिम-उत्तर में आया। भूकंप की तीव्रता 3.8 बताई जा रही है। वहीं अभी कुछ दिनों पहले भी अरुणाचल प्रदेश में भूकंप की घटना सामने आई थी।
नवभारतटाइम्स.कॉम earthquake in arunachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर


लेखक के बारे में
राघवेंद्र सिंह
नवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर प्रोड्यूसर। पत्रकारिता में दैनिक आज, इंडिया न्यूज और ईटीवी जैसी संस्थाओं में काम करने के बाद टाइम्स इंटरनेट तक 10 साल का सफर जो कानपुर से शुरू होकर दिल्ली और हैदराबाद होते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक पहुंचा है। हर रोज कुछ न कुछ नया सीखने और करने की हसरत... बस यहीं तक।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग