गुवाहाटी
तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने रविवार को कहा कि वह अपनी 'सुंदर त्वचा' का राज अपने तक ही रखना चाहते हैं। एक कार्यक्रम के अवसर पर लोगों ने उन से पूछा कि 80 साल के उम्र में भी वह 70 साल के लगते हैं, इसका राज क्या है। इसपर दलाई लामा ने जवाब दिया, 'यह एक राज है, जिसे मैं किसी को नहीं बताऊंगा।' इसके बाद वहां उपस्थित लोग ठहाके लगाने लगे।
उन्होंने इस मौके पर कहा, 'सबसे ज्यादा जरूरी मस्तिष्क की शांति है। बाहरी सुंदरता से कहीं ज्यादा जरूरी है आंतरिक सुंदरता।' वह 'वर्तमान समय में प्रचीन भारत का ज्ञान' विषय पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। गुवाहाटी विश्वविद्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
नोबेल पुरस्कार विजेता ने कहा कि सामाजिक जीवन में महिलाओं को ज्यादा सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने कहा, 'महिलाओं को मानव में दया की भावना जगाने के लिए सक्रिय होना चाहिए। महिलाएं ज्यादा मजबूत होती हैं।'
इस स्टोरी को अंग्रेजी में पढ़ेंः Dalai Lama to keep secret of his 'beautiful skin' to himself