गुवाहाटी, दो सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने अंतिम एनआरसी सूची में ‘‘खामियों’’ को इंगित करते हुए इसे तत्काल खारिज नहीं किया है। राज्य विधानसभा में विपक्षी नेता देबब्रत सैकिया ने सोमवार को कहा कि प्रारंभिक तौर पर यह असम को अवैध प्रवासियों से मुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यहां एक बयान में कहा कि वास्तविक भारतीय नागरिक को न्याय मिले और उनके नाम एनआरसी में शामिल हों, यह सुनिश्चित करने के लिए पार्टी अद्यतन अंतिम सूची का उपयोग वैध माध्यमों के तौर पर करेगी। सैकिया ने कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हालांकि कांग्रेस ने अंतिम एनआरसी सूची में कुछ कमियों की ओर इशारा किया है, फिर भी हम मानते हैं कि यह असम को अवैध प्रवासियों से छुटकारा दिलाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रारंभिक कदम है।’’ बयान में कहा गया कि यह केंद्र और राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें थीं, जिन्होंने 2005 में आसू के साथ त्रिपक्षीय चर्चा के बाद प्रक्रिया शुरू की थी। सैकिया ने कहा कि हालांकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें कई कारणों से अद्यतन प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकीं, लेकिन कांग्रेस द्वारा एनआरसी को खारिज करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।
कांग्रेस ने एनआरसी की खामियों पर बात की, इसे खारिज नहीं किया: सैकिया
गुवाहाटी, दो सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने अंतिम एनआरसी सूची में ‘‘खामियों’’ को इंगित करते हुए इसे तत्काल खारिज नहीं किया है। राज्य विधानसभा में विपक्षी नेता देबब्रत सैकिया ने सोमवार को कहा कि प्रारंभिक तौर पर यह असम को अवैध प्रवासियों से मुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यहां एक बयान में कहा कि वास्तविक भारतीय नागरिक को न्याय मिले और उनके नाम एनआरसी में शामिल हों, यह सुनिश्चित करने के लिए पार्टी अद्यतन अंतिम सूची का उपयोग वैध माध्यमों के तौर पर करेगी। सैकिया ने कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं
भाषा 2 Sep 2019, 9:55 pm