औरंगाबाद
बिहार के औरंगाबाद (Aurangabad News) में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) और औरंगाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक हार्डकोर नक्सली को पकड़ा है। पकड़े गए नक्सली रामदयाल मिस्री को रेपुरा गांव थाना इलाके के दाउद नगर से दबोचा गया। उस पर गोह थाना इलाके में कई मामले दर्ज हैं। वो भय बनाकर धमकी देने और लेवी वसूलने का काम किया करता था।
गिरफ्त में नक्सली रामदयाल मिस्त्री
नक्सली रामदयाल मिस्त्री को पकड़ने के लिए गोह थाना इलाके में एसएसबी की ओर से खास तैयारी की गई। गुप्त सूचना के बाद सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट लोकेश कुमार सिंह ने खास निर्देश दिया। डिप्टी कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार के नेतृत्व में कंपनी कमांडर अनिल कुमार वर्मा और एसएसबी जवान और गोह थानाध्यक्ष मनोज कुमार के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया गया। जिसमें नक्सली को पकड़ने में कामयाबी मिली।
पटना में बालू माफिया की गुंडागर्दी: समर्थकों के साथ टोल प्लाजा पर हंगामा, पुलिसकर्मी से भी मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात
एसएसबी और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में कामयाबी
हार्डकोर नक्सली रामदयाल मिस्त्री कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। मिस्त्री को रेपुरा गांव थाना के दाउदनगर से पकड़ा गया। वो गोह थाना इलाके में कई मामलों में वांटेड था। वह डर दिखाकर धमकी देने और लेवी वसूलने का काम करता था। पूछताछ के दौरान उसने अपने कई मामले में अपनी उपस्थिति को स्वीकार किया है।
पुलिस कर रही नक्सली से पूछताछएसएसबी जवानों ने नक्सली रामदयाल मिस्त्री को गोह थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नक्सली से लगातार पूछताछ में जुटी हुई है। उसके कई मामलों में शामिल होने के संबंध में जांच की जा रही है।