आकाश कुमार, औरंगाबाद
बिहार के औरंगाबाद जिले के जाप सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल दाउदनगर के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह उर्फ चुन्नू यादव के भाई अजीत कुमार ने मामूली विवाद में राइफल तान कर अपने पड़ोसी को जान मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का वीडियो भी बनाया गया है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि NBT नहीं करता है और यह भी दावा नहीं करता कि यह वीडियो कब का है। लेकिन इस वायरल वीडियो के मामले ने तूल पकड़ लिया।
घटना के संबंध में वार्ड संख्या 21 के अफीम कोठी निवासी चितरंजन मौआर ने जाप नेता के पिता ललन प्रसाद, उनके भाई अजीत कुमार और जाप नेता एवं व्यापार मंडल दाउदनगर के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह उर्फ चुन्नू यादव के खिलाफ एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज करायी गयी है। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि सरकारी रास्ते पर आरोपी अतिक्रमण कर रहे थे, जिसका उसने विरोध किया तो ललन प्रसाद और अजीत कुमार ने गाली-गलौज करते हुए उसके ऊपर राइफल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब घटना का वो वीडियो बनाने लगे तो आरोपी ने उनके ऊपर पत्थर फेंके।
'प्राचीन भारत में भी लोग खाते थे गोमांस', बताने वाले इतिहासकार DN झा क्यों हैं चर्चा में
तीन लोगों को खिलाफ नामजद मामला दर्ज
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद दाउदनगर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि सरकारी रास्ते को लेकर विवाद हुआ है। तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुये प्राथमिकी दर्ज की है। घटना की जांच की जा रही है। हथियार का भी जांच में सत्यापन कराया जाएगा।
नवादा के जिलाधिकारी- SDO ने लगवाया टीका, कहा- वैक्सीन का नहीं कोई साइड इफेक्ट
जाप नेता ने आरोपों को बताया गलत
जाप सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल दाउदनगर के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह उर्फ चुन्नू यादव ने आरोपों को बेबुनियाद और गलत बताते हुए कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
उनका कहना है कि वे सासाराम से लौटे थे। सुरक्षा कारणों से उनके चाचा साथ में रहते हैं, जिनके नाम से हथियार का लाइसेंस है। घर आने के बाद उनके चाचा बाथरूम चले गये और भाई अजीत कुमार को हथियार रखने के लिये दे दिया। उसी दौरान हल्ला- गुल्ला होने लगा, जिसका वीडियो बनाकर गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है।